कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक दिवसीय धरना लाल ढांग चिल्लर खाल मोटर निर्माण हेतु सिग्गड़ी बैरियर में दिया गया व मांग की गई अतिशीघ्र ही इस मार्ग का निर्माण हो जाना चाहिये ।
पूर्व सैनिकों ने बताया कि परिषद का उद्देश्य “राष्ट्र हित, समाज हित एवम् सैनिक हित ” के आधार पर काम करना है। राष्ट्र हित में मोदी जी को दूसरी बार भी प्रधान मंत्री बना दिया गया, लेकिन उत्तराखंड सरकार, खासकर कोटद्वार विधान सभा में मोदी जी के नाम पर दिया गया वोट असफल साबित हुआ है। 2017 के चुनाव में बीजेपी घोषणापत्र में से कोई भी कार्य पूरा होते नहीं दिख रहा है। विकास के नाम पर छलावा अब बर्दाश्त नहीं होगा। एक साल केवल बाकी है अब केवल घोषणाएं ही हो सकती है जैसे उत्तराखंड की पूर्व सरकारें करती आई हैं। 2022 के चुनाव में कोटद्वार की समस्याओं को मध्यनजर रखते हुए स्थानीय प्रत्यासी का ही चयन होगा। इसका विगुल धरने में ही फुका गया है।
परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बर्थवाल को अन्ना हजारे नाम की सफेद टोपी पहनाकर सभी प्रतिनिधियों के द्वारा सम्मान किया गया तथा पूरी टीम को हाथ आगे कर शपथ दिलाई गई कि वे कोटद्वार हित में विभिन्न मुद्दों पर कार्य करते रहेंगे। पूर्व सैनिकों द्वारा वन एवम् पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई, पूर्व सैनिक अभी भी आस्वस्थ है कि वह केंद्रीय विद्यालय को मंजूरी दिलाएंगे व अपने घोषणा पत्र पर कार्य करेंगे ।यदि हमारे प्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी से भागते हैं तो मजबूरन होकर इनको धोखेबाज का प्रमाण पत्र पूर्व सैनिक देंगे।धरने में संगठन के मीडिया प्रभारी बलवान सिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन सी पी डोवरियाल, कैप्टन सी पी धूलिया ,गोपाल सिंह नेगी, सूरवीर खेत्वाल, सुरेश रावत, हरीश खुगशाल, गोविंद प्रसाद, काला, दीपक बिष्ट,देवेन्द्र बिष्ट, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, अनूप बिष्ट आदि उपस्थित रहे।




Discussion about this post