posted on : अक्टूबर 6, 2020 6:18 अपराह्न
कोटद्वार । पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने पुलिस को एक शिकायती पत्र सौपा है जिसमें उन्होने नगरनिगम क्षेत्र के सिताबपुर में कुछ अज्ञात लोगों पर एक पूर्व सैनिक के ऊपर हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में बताया गया है कि सिताबपुर में कुछ लोग उनकी कॉलोनी समीप तारबाड़ को काट रहे थे।जब इसका विरोध पूर्व सैनिक द्वारा किया गया तो उन्होंने पूर्व सैनिक के हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने इस सम्बन्ध में पुलिस प्रशासन से शीघ्र कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर जीके बड़थ्वाल, अनूप बिष्ट, सीपी डोबरियाल, बलवान सिंह, सुरेश रावत आदि मौजूद रहे।




Discussion about this post