बुधवार, अप्रैल 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हाथरस मामले में कांग्रेस ने जुलूस प्रदर्शन कर पीडित परिवार को न्याय व मुख्यमंत्री योगी से मांगा इस्तीफा

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 3, 2020 4:37 अपराह्न

कोटद्वार । हाथरस सहित उत्तरप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बेटियों के साथ हो रहे बलात्कार एवं अत्याचार की घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस प्रदर्शन करते हुए मोदी व योगी सरकार के खिलाफ जबरदस्त हल्ला बोलते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय दिये जाने एवं मुख्यमंत्री योगी से इस्तीफा दिये जाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी के मामध्य से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी की अगुवाई एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनवर सिंह आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से लेकर तहसील तक जुलूस निकालते हुए केन्द्र एवं उत्तरप्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार की जोरदार खिलाफत की है।

तहसील में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने उत्तरप्रदेश की हाथरस एवं अन्य हिस्सों में बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार की घटनाओं के लिए मोदी एवं योगी सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का झूठा नारा देने वाली भाजपा सरकारें बेटियों की रक्षा करने में पूरी तरह से विफल रही है, कहा कि वर्तमान में उत्तरप्रदेश में जंगल राज स्थापित हो गया है, योगी सरकार आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है, तथा मीडिया पर भी सेंसरशिप लगाते हुए पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा है,इसके अलावा राजनेताओं को पीड़ित परिवार से दूर ही रखा जाना योगी सरकार की हिटलर शाही को प्रदर्शित करता है । हाथरस की घटना ने पूरे देश को शर्मसार करते हुए मानवता को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन योगी सरकार को राजधर्म की जरा भी चिंता नहीं है। हाथरस की बेटी के साथ दरिदों ने गैंगरेप करने के बाद उसकी रीड की हड्डी एवं जीभ काट डाली, इसके बाद पुलिस ने मृतक के शब को अंधेरे में ही पेट्रोल छिडकर जला डाला इस प्रकार की दरिंदगी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से योगी सरकार को बर्खाश्त करने एवं पीडित परिवारों को न्याय दिये जाने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष शंकुतला चौहान, मनवर सिंह आर्य, मीना बछुवाण, बीनीता भारती, देवेन्द्र सिंह, आशाराम, सुनीता बिष्ट, कृष्णा बहुगुणा, सुनीता धस्माना, रेखा, सावित्री, सीमा, सोनी, विमला रावत, शोभा गोयल, गीता, सबनम, पूजा त्यागी, मंजू, रमेश चंद्र खंतवाल, राजेन्द्र गुंसाई, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राकेश शर्मा, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, बलवीर सिंह रावत, रामचद्र सिंह रावत, गोपाल गुंसाई, राजेन्द्र असवाल, हेमचंद्र पंवार, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशू बहुखंडी, जितेन्द्र भाटिया, विजय नाराण सिंह, नीरज बहुगुणा, सूर्यमणि, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरटीआई में लापरवाही पर सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुँवर का सख्त रुख, हरिद्वार के एसडीएम पर 10 हजार का जुर्माना, खनन प्रकरण में भी गंभीर आरोपों की जांच के निर्देश
  • 16वीं जनगणना में डिजिटल क्रांति, पुलिस कर्मियों को स्व-गणना का प्रशिक्षण
  • संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट की अपनी पुस्तक “पहलगाम … जब समय थम सा गया”
  • अनोखी शादी : एक परिवार में 06 शादियां, दुल्हन लेकर जाएगी बारात, गहने और शराब को लेकर भी बड़ा फैसला
  • वाहन में काली फिल्म, हूटर और हुड़दंग, श्रीनगर पुलिस ने वाहन सीज कर तुरंत लिया सख्त एक्शन
  • खरगे के बयान पर सियासी घमासान: भाजपा ने चुनाव आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग
  • नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग का इस्तीफा, 26 दिन में छोड़ा पद, ये विवाद बना कारण
  • बदरीनाथ धाम की यात्रा को लेकर डीएम एवं एसपी ने किया पुलिस अधिकारियों और जवानों को ब्रीफ
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक, अर्बन चैलेंज फंड से बदलेगा उत्तराखंड का शहरी परिदृश्य
  • ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव, सीएम धामी की पहल, डीएम सविन बंसल की निगरानी, यात्रियों के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.