मंगलवार, अगस्त 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दुखी मन से छोड़ा माघ मेला, ‘संगम स्नान अधूरा रह गया, आत्मा झकझोर गई

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2026 4:45 अपराह्न

प्रयागराज: माघ मेला के दौरान हुई कथित मारपीट और अपमान की घटना के बाद ज्योतिर्मठ पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बुधवार सुबह प्रयागराज से दुखी मन से विदा लेने का ऐलान कर दिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक होकर कहा कि वे आस्था और श्रद्धा के साथ माघ मेला में आए थे, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बन गईं कि बिना संगम स्नान किए ही लौटना पड़ रहा है।

शंकराचार्य ने कहा, “प्रयागराज हमेशा से शांति, विश्वास और सनातन परंपराओं की भूमि रही है। यहां से इस तरह लौटना मेरे लिए बेहद पीड़ादायक है। जो घटना घटी, उसकी कल्पना भी नहीं की थी। उसने मेरी आत्मा को झकझोर दिया। आज हम बिना स्नान किए जा रहे हैं, लेकिन सत्य की गूंज पीछे छोड़कर जा रहे हैं।”

प्रशासन के प्रस्ताव को ठुकराया

शंकराचार्य ने बताया कि कल शाम और आज सुबह प्रशासन की ओर से उनके मुख्य कार्यालयाध्यक्ष को प्रस्ताव भेजा गया था कि जब चाहें ससम्मान स्नान करा दिया जाएगा, सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे और पुष्पवर्षा करेंगे। लेकिन इसमें उस दिन की घटना के लिए कोई क्षमा याचना नहीं की गई थी। उन्होंने कहा, “यदि हम स्नान कर लेते और पुष्पवर्षा स्वीकार कर लेते, तो उस दिन की बात अधूरी रह जाती। अपने भक्तों और सनातन परंपरा के साथ न्याय नहीं होता। इसलिए हमने प्रशासन के आग्रह को ठुकरा दिया।”

मुगलों के समय जैसी घटना का आरोप

शंकराचार्य ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि माघ मेले में उनके ब्राह्मण बटुक शिष्यों को चोटी (शिखा) पकड़कर घसीटा गया और पीटा गया। उन्होंने इसे “मुगलों के समय जैसी घटना” करार दिया। शंकराचार्य ने कहा, “एक तरफ गृहमंत्री का बयान आता है कि संतों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, वहीं यहां संतों को घसीटा और पीटा गया। यह सरकार का दोहरा चरित्र है।”

दो मिनट का मौन और प्रार्थना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शंकराचार्य ने संतों का अपमान करने वालों को दंड मिले, ऐसी प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने कहा, “संगम तट पर हमारी भौतिक हत्या का प्रयास किया गया, इन दिनों हमारी पीठ की हत्या का प्रयास सफल रहा। यदि प्रशासन ने ऐसा किया तो ठीक है, लेकिन इसके पीछे यूपी सरकार का हाथ है। सनातन के विरोधी को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं।”

भावुक अपील और विदाई

शंकराचार्य ने अंत में भावुक होकर कहा, “प्रयाग की इस पवित्र धरती पर हम आध्यात्मिक शांति की कामना लेकर आए थे, लेकिन आज एक ऐसी रिक्तता और भारी मन लेकर लौट रहे हैं, जिसकी कल्पना कभी नहीं की थी। संगम में स्नान करना केवल धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि अंतरात्मा की संतृप्ति का मार्ग है। आज मन इतना व्यथित है कि जल की शीतलता भी अर्थहीन हो गई। न्याय की प्रतीक्षा कभी समाप्त नहीं होती। हम यहां से जा रहे हैं, लेकिन सत्य के अनुत्तरित प्रश्नों को हवा में छोड़कर जा रहे हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार है अंगदान – श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल
  • कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट, कुमाऊँ में एसजीआरआर ग्रुप के शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों के विस्तार का दिया सुझाव
  • उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की खुलेंगी 34 नई शाखाएं, सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं – डॉ. धन सिंह रावत
  • मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत की होगी CBCID जांच, शासन से जारी हुआ आदेश
  • एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
  • फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
  • नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
  • जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी को एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स लिमिटेड ने किया “नारी सम्मान” से सम्मानित
  • पौड़ी गढ़वाल : पीएलवी की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली पर दिया गया प्रशिक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.