जाखलौन / पाली / ललितपुर (अखिलेश साहू): कांशीराम राम जिला संयुक्त चिकित्सालय ललितपुर मै संविदा कर्मी के पद पर तैनात असलम खाँन की कल कोविड19 पोजिटिव रिपोर्ट के बाद मौत हो गई । परिजनो का इस खबर के बाद बुरा हाल हो गया, और पूरे शहर मै शोक की लहर दौड गई । जन सम्मान पार्टी की ओर से भी एक शोक सभा प्रभारी बुन्देलखण्ड जोन जावेद किरमानी बंटी की अध्यक्षता में आयोजित हुई ।
जिसमें जिला चिकित्सालय में कार्यरत असलम खान की जीवन शैली पर रोशनी डालते हुए उन्होंने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । असलम खान ललितपुर शहर के सच्चे समाजसेवी और मिलनसार व्यक्ति थे, जो पिछले कई दिनों से इस महामारी के वक्त मे भी अपनी ड्यूटी को पूरी इमानदारी से निभाते हुए कोरोना संक्रमित हो गये थे । और कल उन्होंने झांसी मे कोविड 19 हास्पिटल में ललितपुर को और ललितपुर शहर के लोगों को आखरी सांस तक याद करते हुए दम तोड दिया । बैठक में जावेद किरमानी बंटी प्रभारी बुन्देलखण्ड जोन भारतीय जन सम्मान पार्टी फीरोज शेख. रफीक अली.संदीप सिह विशाल अहिरवार.बसीम मंसूरी.रमजान राईन.इरफान ख़ान जिला अध्यक्ष विकलांग संघ आदि मौजूद रहे।







Discussion about this post