शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मानसिक स्वास्थ्य पर निबंध, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिताएं

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 10, 2026 9:34 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी में निबंध, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिताओं आयोजित की गई, वहीं जिला कारागार पुरसाड़ी में 68 बंदियों की स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले के 112 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों समेत विभिन्न संस्थानों में विशेष जनजागरूकता शिविर आयोजित किए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंह पाल के दिशा-निर्देश में आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करना और इससे जुड़े सामाजिक कलंक को दूर करना रहा।

जिला कारागार पुरसाड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज पुनीत कुमार के निर्देशन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग, दवा वितरण और विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। इस दौरान बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में स्नेह प्रथम, अंकिता द्वितीय और हर्षिता तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता मेंकृष्णा ने प्रथम, माही ने द्वितीय और आराध्या नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में अदिति प्रथम, तनुजा द्वितीय और अर्चना तृतीय स्थान पर रहीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया।

शिविर में टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 की जानकारी देते हुए बताया गया कि चिंता, तनाव, भावनात्मक परेशानी और नींद संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोग प्रशिक्षित परामर्शदाताओं से निःशुल्क प्रारंभिक सहायता ले सकते हैं। यह हेल्पलाइन 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध है। वक्ताओं ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर मदद मांगने में संकोच नहीं करना चाहिए। सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े भ्रम व कलंक को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

इस दौरान प्रवक्ता विनय कुमार, जिला चिकित्सालय गोपेश्वर के फिजिशियन डॉ. कुलदीप राणा, डॉ. ईशांत भट्ट, उदय सिंह रावत, असीम कुमारी नेगी, पूर्णिमा राज कौशल सीमा, संदीप साहनी, मनोरोग परामर्शदाता मीनाक्षी व चम्पा राणा, राजवीर सिंह कुंवर, ललित मोहन किमोठी, आशा कार्यकत्री अनीता सती, नंदी देवी व हेमा देवी मौजूद रही।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • नैक प्रत्यायन की तैयारियों को मिलेगी विशेषज्ञ मार्गदर्शन से नई गति, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में विशेषज्ञ डॉ. निमेश मिगलानी ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
  • उत्तराखण्ड ब्रेकिंग : उत्तरकाशी मे आया भूकंप
  • उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
  • शीतकाल के लिए श्री हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट हुए बंद, 3.84 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • एलटी शिक्षकों ने डायट गौचर में पांच दिन सीखे शिक्षण के नए गुर
  • ब्रह्मकपाल में पिंडदान के साथ पितृ पक्ष संपन्न
  • मानसिक स्वास्थ्य पर निबंध, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिताएं
  • हरिद्वार में विजिलेंस का शिकंजा : 10 हजार की रिश्वत लेते महिला ASI गिरफ्तार
  • सेवा संकल्प शिविर में पहुंचे सीएम धामी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
  • पौड़ी गढ़वाल : 90 किलो गांजा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.