गुरूवार, नवम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भीषण हादसा : बस पलटने से दारोगा और कैदी समेत छह की मौत, 22 यात्री घायल

शेयर करें !
posted on : मई 28, 2026 12:59 अपराह्न

उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बिहार पुलिस के दारोगा, एक कैदी समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 यात्री घायल हो गए। हादसा औरास क्षेत्र के निंभाखेड़ा गांव के पास सुबह करीब छह बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस के चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।

जानकारी के अनुसार, श्री सरोज ट्रैवल्स की स्लीपर बस में करीब 45 यात्री सवार थे। अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। तेज रफ्तार बस अचानक अंडरपास की कंक्रीट पुलिया से टकराई और एल्यूमिनियम गार्ड तोड़ते हुए भारी वाहन लेन में पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री सीटों से उछलकर एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

सूचना मिलते ही यूपीडा और औरास पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां बिहार के सिवान निवासी दारोगा रविचरन और हरियाणा निवासी कैदी छत्रपाल तोमर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके साथ मौजूद एक सिपाही घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, दारोगा रविचरन कैदी छत्रपाल को बयान दर्ज कराने दिल्ली ले गए थे और वापस बिहार लौट रहे थे। हादसे में गोरखपुर निवासी सुरेश कुमार जायसवाल, विजेशी गुप्ता और विजय कुमार की भी मौत हो गई। एक अन्य मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

हादसे के कारण एक्सप्रेसवे की भारी और हल्के वाहनों की लेन करीब एक घंटे तक बाधित रही। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। घटना की सूचना पर डीएम घनश्याम मीना और एसपी जयप्रकाश सिंह समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

गंभीर रूप से घायल 21 यात्रियों को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान

  • रविचरन, निवासी सिवान, बिहार (दारोगा)
  • छत्रपाल तोमर, निवासी हरियाणा (कैदी)
  • सुरेश कुमार जायसवाल, निवासी गोरखपुर
  • विजेशी गुप्ता, निवासी गोरखपुर
  • विजय कुमार, निवासी बस्ती
  • एक अज्ञात व्यक्ति

कई यात्री घायल

हादसे में बिहार, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, दिल्ली और अन्य जिलों के कुल 22 यात्री घायल हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें सूचि
  • आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
  • उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
  • स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार
  • सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था
  • शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया
  • 12 किमी पैदल चलकर श्रृंग ऋषि आश्रम पहुंचे मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, दो साल में भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.