शनिवार, सितम्बर 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेरठ शास्त्री नगर इलाके में फिर चला बुलडोजर, निवासियों ने लगाये प्रशासन और प्राधिकरण पर गंभीर आरोप

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 19, 2026 10:12 अपराह्न

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में बुधवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान उस समय माहौल भावुक हो गया, जब अपने मकानों और दुकानों को बचाने की मांग को लेकर महिलाएं धरने पर बैठ गईं। महिला पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को मौके से हटाया। इस दौरान कई महिलाएं रोती रहीं और प्रशासन तथा आवास एवं विकास परिषद पर गंभीर आरोप लगाये।

महिलाओं का कहना था कि वे लगातार आवास एवं विकास परिषद के अधिकारियों के चक्कर काट रही थीं। उनका आरोप है कि उन्हें हर बार कार्रवाई को लेकर आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन बुधवार को अचानक उनके मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चल गया

ध्वस्तीकरण के दौरान एक महिला अपने मकान को टूटता देखकर बेहद भावुक हो गई। वह अपने पति से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी। उसकी हालत बिगड़ने पर महिला पुलिसकर्मियों ने उसे मौके से हटाकर पति के साथ पास के एक मकान में भेज दिया।

महिलाएं कार्रवाई का विरोध करती रहीं और प्रशासन से मकानों को बचाने की मांग करती रहीं। उनका कहना था कि लंबे समय से वे अधिकारियों से संपर्क कर रही थीं और उन्हें कार्रवाई को लेकर भरोसा दिलाया जाता रहा था।

दरअसल, मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में बुधवार सुबह करीब नौ बजे आवास एवं विकास परिषद की टीम बुलडोजर और अन्य संसाधनों के साथ पहुंची। इसके बाद चिह्नित भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सील की गई 44 संपत्तियों को मूल स्वरूप में लाने की प्रक्रिया के तहत पहले चरण में छह भवनों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई को देखते हुए सेंट्रल मार्केट और आसपास के शास्त्री नगर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

प्रमुख रास्तों और चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई थी। इससे इलाके में आवाजाही प्रभावित रही। बड़ी संख्या में व्यापारी और संपत्ति मालिक भी मौके पर जुटे रहे। कई दुकानदार अपनी दुकानों से सामान बाहर निकालते दिखाई दिए।

पूरे इलाके में पुलिस की बैरिकेडिंग के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सेंट्रल मार्केट की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के चलते लोगों की आवाजाही सीमित रही। स्कूल जाने वाले कुछ बच्चों को भी रास्ते में रोक दिया गया।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैब देगी सरकार – CM धामी
  • सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के उल्लंघन पर हाई कोर्ट ने उत्तराखण्ड पुलिस को लगाई फटकार, कहा पोर्टल चला कर दिखायें
  • कोटद्वार : MSME योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
  • सीमा पार पहुंच गई थी खुफिया टीम, चीनी सेना ने हिरासत में लिया था : अजीत डोभाल ने IIT रुड़की में सुनाया किस्सा
  • 15 भूखंड व 18 बंद इकाइयों पर कार्रवाई की तैयारी
  • डूसू चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, अध्यक्ष समेत तीन पदों पर जीत
  • ​UPL 2026 दून में सजेगा क्रिकेट का महामंच
  • प्लेसमेंट से स्वास्थ्य बीमा तक, छात्रसंघ ने उठाए मुद्दे
  • गौचर मेले को इस बार मिलेगा नया रंग-रूप
  • 12 बरस बाद निर्जन हिमालय में गूंजी नंदा की जयकार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.