बुधवार, नवम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : गुलदार के जबड़े से बेटी को छीन लाई बहादुर मां

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 4, 2026 2:57 अपराह्न
कोटद्वार : सनेह क्षेत्र में गुलदार के हमले की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार देर शाम घर के आंगन में मौजूद आठ वर्षीय बच्ची सान्वी पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। गुलदार बच्ची को अपने जबड़े में दबोचकर खेतों की ओर भागने लगा। लेकिन मां नीलम रावत ने हिम्मत नहीं हारी और गुलदार के पीछे दौड़कर अपनी बेटी को उसके जबड़े से छुड़ा लिया।
 
आंगन में लाइट जलाने पहुंची थी बच्ची
जानकारी के मुताबिक, सनेह निवासी संतोष रावत की आठ वर्षीय बेटी सान्वी मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे अपनी मां नीलम के साथ घर के आंगन में लाइट जलाने पहुंची थी। इसी दौरान आंगन के एक कोने में छिपे गुलदार ने अचानक बच्ची पर हमला कर दिया।
 
गुलदार सान्वी को जबड़े में दबोचकर खेतों की तरफ ले जाने लगा। बेटी को गुलदार के कब्जे में देख मां नीलम ने शोर मचाते हुए उसका पीछा शुरू कर दिया।
 
करीब 100 मीटर तक मां ने किया गुलदार का पीछा
नीलम ने बिना अपनी जान की परवाह किए गुलदार का पीछा किया। करीब 100 मीटर दूर जाकर गुलदार रुका, तभी नीलम ने मौका पाकर अपनी बेटी को उसकी पकड़ से खींच लिया। इस दौरान आसपास के ग्रामीण और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।
 
मां की बहादुरी और साहस के चलते बच्ची की जान बच गई, हालांकि गुलदार के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
 
बच्ची की गर्दन पर पंजों के गहरे निशान
घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, बच्ची की गर्दन पर गुलदार के पंजों के गहरे घाव हैं। अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है।
 
गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में आक्रोश
सनेह क्षेत्र में गुलदार की लगातार सक्रियता से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार अब तक चार लोगों को घायल कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
 
घटना की जानकारी मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण भी अस्पताल पहुंचीं और घायल बच्ची का हालचाल जाना।
 
इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने और आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा
  • केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, संकरी घाटी बनी रेस्क्यू अभियान में चुनौती
  • कोटद्वार : गुलदार के जबड़े से बेटी को छीन लाई बहादुर मां
  • 10 नवंबर तक चारधाम क्षेत्र में चार्टर्ड हेली सेवा बंद, बदरीनाथ में फंसे 50 से अधिक यात्रियों की बढ़ी परेशानी
  • पौड़ी में गुलदार ने फिर एक बालिका को बनाया शिकार, आक्रोशित ग्रामीणों ने विधायक को डेढ़ घंटे तक जाने नहीं दिया
  • उत्तराखण्ड : सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर
  • श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन नौ दिन रहेगी बंद, 10 नवंबर से नई एजेंसी संभालेगी जिम्मेदारी
  • कोटद्वार : नशे में वाहन चलाने वाले 4 चालकों पर कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.