रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पंचायत हितों को लेकर मुखर हुए जिपंस, आंदोलन की चेतावनी

शेयर करें !
posted on : मई 12, 2026 8:05 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। जिला पंचायत सदस्यों ने पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाए जाने के लिए सरकार से ठोस निर्णय लिए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेज है। ज्ञापन के माध्यम से एक माह के भीतर ठोस कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में पंचायत प्रतिनिधियों ने राज्य में जिला योजना समिति के चुनाव शीघ्र कराने की मांग उठाई है। वर्ष 2026-27 में जिला नियोजन समिति से पारित प्रस्तावों को जिला योजना समिति गठित होने के बाद पुनरीक्षित करने की बात कही गई है। सदस्यों ने पंचायतों में आरक्षण परिवर्तन की अवधि पांच वर्ष से बढ़ाकर दस वर्ष करने, 73वें संविधान संशोधन के तहत पंचायतों को 29 विषय हस्तांतरित करने तथा पंचायत कल्याण कोष की स्थापना की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि किसी जिला पंचायत सदस्य के साथ अप्रिय घटना होने पर उसके परिवार को 10 लाख रुपये सहायता राशि देने का प्रावधान किया जाना चाहिए। इसके अलावा जिला योजना में कोटेशन के माध्यम से होने वाले कार्यों की सीमा ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने, जिला पंचायत सदस्यों का मानदेय 30 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित करने तथा विधायक निधि की तर्ज पर प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य के लिए अलग निधि का प्रावधान करने की मांग भी रखी गई है।

जिला पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि एक माह के भीतर मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने और न्यायालय की शरण लेने को बाध्य होगा।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश पंवार, विपिन फरस्वाण, सुरेश बिष्ट, दिव्या भारती, सरोजनी रावत, कामेश्वरी देवी, विशम्बरी देवी, विक्रम कठैत आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
  • हरिद्वार में 30 जून के बाद आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर रोक, मानसून के मद्देनज़र डीएम मयूर दीक्षित के आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.