posted on : मार्च 30, 2023 8:26 अपराह्न
कोटद्वार । नगरनिगम कोटद्वार में रामनवमी के अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कोटद्वार सौरव नौडियाल के नेतृत्व में युवाओं ने बाइक रैली का आयोजन किया । युवाओ की शोभायात्रा ने कोटद्वार शहर में जय श्री राम के नारो के साथ भगवा लहरा कर शहर को भगवामय कर दिया। सौरव नौडियाल के नेतृत्व में भाबर से सिद्धबली मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली गई । शोभायात्रा के पश्चात श्री सिद्धबली मंदिर में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । बाइक रैली में लगभग 1 हजार युवाओं ने प्रतिभाग किया जिससे पूरा शहर भगवामय व श्री राम की गूंज से गुंजायमान हो उठा ।




