सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला योजना की कार्ययोजना के लिए बैठक संपन्न, 17 अप्रैल तक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 10, 2026 7:22 अपराह्न

पौड़ी : मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला योजना वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में बैठक आयोजित की गयी।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि योजना में केवल उन्हीं कार्यों को शामिल किया जाए, जिन्हें चालू वित्तीय वर्ष में पूर्ण किया जा सके या अधिकतम दो वर्षों के भीतर पूरा किया जाना संभव हो। उन्होंने अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने पर विशेष जोर दिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी कार्ययोजनाओं के प्रस्ताव 17 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि कुल बजट का 15 प्रतिशत हिस्सा स्वरोजगार से जुड़े विभागों के लिए निर्धारित किया जाएगा तथा क्लस्टर आधारित योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कार्यस्थलों का चयन पूर्व में सुनिश्चित करने और भूमि संबंधी विवादों से बचने पर बल दिया, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सौंदर्यीकरण एवं साज-सज्जा से संबंधित कार्यों को जिला योजना में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी विभागों को नवाचार आधारित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए 3 से 4 मॉडल योजनाएं प्रस्तावित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अवगत कराया गया कि वर्ष 2026-27 के लिए जिला योजना का कुल परिव्यय 11,997.70 लाख रुपये निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग डेढ़ लाख रुपये कम है। साथ ही गत वर्ष की जिला योजना से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवमोहन शुक्ला, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, अधीक्षण अभियंता जल निगम मो. मिसम, जल संस्थान के प्रवीण सैनी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेय सयाना सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शिक्षक दिवस पर स्कूल नहीं पहुंचने के आरोप में शिक्षिका निलंबित
  • पाडुली के जंगल में बाघ ने दो महिलाओं पर किया हमला
  • पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी, खेल से निखरता है बच्चों का व्यक्तित्व – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पौड़ी गढ़वाल : लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर पशु चिकित्सा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक
  • पहाड़ के जंगल अब डराने लगे, कहीं भालू तो कहीं बाघ का खौफ
  • पौड़ी गढ़वाल : डिजिटल युवा महोत्सव-2026 के विजेताओं की घोषणा
  • निरीक्षण समिति ने राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर का किया निरीक्षण
  • नंदा की डोलियों का पड़ावों पर हुआ स्वागत, जागरों से दी अगले पड़ाव की विदाई
  • मोबाइल नदी में फेंका, रेलिंग पर चढ़ा और अलकनंदा में लगा दी छलांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.