posted on : जुलाई 15, 2022 8:24 अपराह्न
कोटद्वार। प्रदेश सरकार की ओर से व्यापारियों पर लगाए जा रहे करों का यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के शहरी विकास मंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार व्यापारी वर्ग का उत्पीड़न कर रही है। व्यापारियों पर तरह तरह के टैक्स थोपे जा रहे हैं। जबकि नगर निगम का गठन करते समय 10 वर्षों तक व्यापारियों से कोई भी कर नहीं लेने का निर्णय लिया गया था। कहा कि कोरोना काल से व्यापारियों का काम काज मंदा पड़ा हुआ है। ऐसे में व्यापारी तमाम तरह के टैक्स नहीं दे पायेगा। इसलिए व्यापारियों पर लगे करों को वापस लिया जाना चाहिए। इसके बाद कार्यकर्ताओ ने नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया।पुतला दहन करने वालों में मनीष चैहान, अरविंद रावत, बाबी बिष्ट, सागर राजपूत, प्रमोद रावत, मुकुल नेगी, नीरज बहुगुणा, और आकाश नेगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


