रविवार, जून 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : भाजयुमो नेता की हत्या के बाद विकासनगर में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

शेयर करें !
posted on : जून 14, 2026 9:07 अपराह्न

विकासनगर: सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश और खेत में सिंचाई को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हमले में भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) से जुड़े नेता विनोद (45) की मौत हो गई, जबकि उनके दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके चलते भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है।

जानकारी के अनुसार विनोद और उनके भाई अशोक तथा राजेश सरकारी ट्यूबवेल से अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी खेत के मालिक इम्तियाज ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और आरोप है कि इम्तियाज सहित कई लोगों ने धारदार एवं भारी हथियारों से तीनों भाइयों पर हमला कर दिया।

घायलों को तत्काल हरबर्टपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान विनोद ने दम तोड़ दिया। अशोक और राजेश का इलाज जारी है तथा उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतक विनोद भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े हुए थे और पूर्व में बीडीसी चुनाव भी लड़ चुके थे। घटना की सूचना फैलते ही विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता गांव पहुंच गए। इसके बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया और कुछ स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी हुए। दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के थानों की पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर रोटरी क्लब करेगा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • गुचुपानी पर्यटक स्थल में ड्रोन के माध्यम से भी हो रहा है फोटोशूट
  • दारमा मार्ग पर बोल्डर गिरने से स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, तीन घायल
  • रक्तदान महादान : विश्व रक्तदाता दिवस पर युवाओं ने दी मानवता की मिसाल
  • जन-जन की सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • बैरागीवाला में खूनी संघर्ष पर SSP का बयान, चार आरोपी गिरफ्तार, 50 से अधिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
  • उत्तराखंड : भाजयुमो नेता की हत्या के बाद विकासनगर में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
  • भाजपा नेता की हत्या के बाद विकासनगर में तनाव, आरोपी के घर में आगजनी और बुलडोजर कार्रवाई
  • लच्छीवाला टोल के ई-डिटेक्शन सिस्टम ने काटे 42 चालान, जुर्माना पहुंचा सवा चार लाख
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.