रविवार, जुलाई 13, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जुलाई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी : मनदीप का सहारा बनेगी आपकी छोटी सी मदद, अस्पताल में मौत से लड़ रहा जिंदगी की जंग

शेयर करें !
posted on : अगस्त 8, 2024 12:19 अपराह्न

पौड़ी : आपकी एक छोटी सी मदद किसी की जान बचा सकती है। मदद चाहे किसी भी रूप में हो, वह हमेशा सहारा और संबल देती है। ऐसे ही सहारे की जरूरत है पौड़ी जिले के पोखड़ा ब्लॉक के ग्राम मटगल निवासी मनदीप रावत को। मनदीप रावत गुड़गांव में रहता है, जहां कुछ दिन पहले उसका बाइक से एक्सीडेंट हो गया। मनदीप एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। काम से लौटते वक्त वह हादसे का शिकार हो गया, जिसके चलते उसे कई गंभीर चोटें आई हैं।

मनदीप को गुड़गांव के ही एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है। उसके सर और छाती पर गंभीर चोटे आई हैं। बाजू की भी सर्जरी की जानी है। पूरे इलाज पर अब तक 15 लाख से ज्यादा खर्च हो चुका है। मनदीप की माली हालत ठीक नहीं है। उसके लिए लोगों ने अपनी ओर से क्राउड फंडिंग भी की है, लेकिन वह भी नाकाफी साबित हो रही है। मनदीप को और मदद की जरूरत है।

दोस्तों ने निभाई दोस्ती

मनदीप के लिए जहां दिल्ली पुलिस का एक जवान देवदूत बनकर आया। वहीं, उसके दोस्तों ने भी उसके इलाज और मदद में कोई कसर नहीं छोड़ी। हिमाचल के मंडी निवासी पवन ठाकुर को ही पुलिस ने सबसे पहले मनदीप के एक्सीडेंट की खबर दी थी।

इसके बाद मनदीप को देखने पवन ठाकुर और उसके दूसरे दोस्त अस्पताल पहुंचे। सभी दोस्तों ने मिलकर आर्थिक मदद भी की। मनदीप के गांव वालों ने भी मदद की। इसके अलावा क्राउड फंडिंग के जिला भी थोड़ी मदद जुटाई है। लेकिन, मनदीप को अगले करीब छह माह तक डाक्टर की निगरानी में रहना होगा।

पवन ठाकुर ने बताया कि मनदीप के हेड इंजरी थी, जिसकी सफल सर्जरी के बाद वो अब बेहतर महसूस कर रहा है। छाती पर भी गहरा घाव हो गया था। उसकी भी सर्जरी करनी पड़ी। इसके अलावा बाजू पर भी गंभीर चोटें हैं। सबसे ज्यादा समस्या मनदीप के जबड़े में है, जो टूट गया था। पवन ने बाताय कि मनदीप को अब ईएआई के जरिए दूसरे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

यहां करें मदद

अगर आप भी करना चाहें तो उसके फोन पे नंबर और बैंक खाते में आर्थिक मदद भेज सकते हैं।

संपर्क

9911898237

Phone pe /G-pay

Mandeep Rawat

Acc – 2783118002957

Ifsc- CNRB0002783

 

हाल के पोस्ट

  • एसपी अजय गणपति एवं एसपी रेखा यादव के निर्देशन में चंपावत – पिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नेपाल सीमा पर 10 करोड़ तेईस लाख चौरासी हजार रुपये की MDMA ड्रग्स के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच जारी
  • कांवड़ मेला 2025 : मंगलौर पुलिस सख्त, 27 डीजे संचालकों को थमाए नोटिस, दिए कड़े निर्देश
  • एसपी तृप्ति भट्ट के निर्देशन में जीआरपी ने पेश की नई मिसाल, अमेरिकी यात्री ने की मुक्त कंठ से प्रशंसा, कहा- उत्तराखंड पुलिस की ड्यूटी और मानवता लाजवाब
  • मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत जनपद चंपावत, पिथौरागढ़ एवं STF की संयुक्त कार्रवाई, ₹10.23 करोड़ की MDMA ड्रग्स बरामद, महिला गिरफ्तार, राज्य में अब तक की सिंगल सीजर की सबसे बड़ी कार्यवाही
  • मां सुरकंडा देवी, हमारी लोक आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की पेटियों की कमी का लिया संज्ञान, अधिकारियों को तलब कर दिए सख्त निर्देश
  • नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए दून पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में लगातार चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान, स्निफर डॉग की मदद से संदिग्ध स्थानों पर की जा रही आकस्मिक चैकिंग की कार्यवाही
  • बिहार में लगभग सभी मतदाताओं से सीधे संपर्क में आया निर्वाचन आयोग
  • गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, उत्तराखंड में होने वाले सहकारिता मेलों के शुभारंभ का दिया आमंत्रण
  • एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर कांवड़ मेला क्षेत्र में लक्ष्मणझूला पुलिस का वृहद सत्यापन अभियान जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.