मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत जनपद चंपावत, पिथौरागढ़ एवं STF की संयुक्त कार्रवाई, ₹10.23 करोड़ की MDMA ड्रग्स बरामद, महिला गिरफ्तार, राज्य में अब तक की सिंगल सीजर की सबसे बड़ी कार्यवाही

शेयर करें !
posted on : जुलाई 13, 2025 1:57 पूर्वाह्न

चंपावत : उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने हेतु संचालित “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत जनपद चंपावत, पिथौरागढ़ पुलिस एवं STF द्वारा एक उल्लेखनीय सफलता अर्जित की गई है। आज दिनांक 12 जुलाई 2025 को नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र गढ़ीगोठ पुल, पम्पापुर (टनकपुर) में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान 5 किलो 688 ग्राम एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹10.23 करोड़ से अधिक आंकी गई है। इस दौरान एक महिला अभियुक्ता ईशा पत्नी राहुल कुमार निवासी ग्राम पम्पापुर, थाना बनबसा, जनपद चंपावत (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। महिला को पुलिस टीम ने काले पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में नहर की ओर भागते देखा, जिसे रुकवाकर पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर वंदना वर्मा की उपस्थिति में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग MDMA (मेथाएम्फेटामीन) बरामद की गई। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा पुलिस टीम को ₹50,000 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पूछताछ में खुलासा

गिरफ्तार महिला ने बताया कि उक्त मादक पदार्थ उसके पति राहुल कुमार व उनके सहयोगी कुनाल कोहली (टनकपुर निवासी) द्वारा 27 जून को पिथौरागढ़ से लाया गया था। दोनों अभियुक्त मौजूदा समय में ठाणे (मुंबई) में पंजीकृत एक एनडीपीएस मामले में वांछित हैं। आज महिला को मादक पदार्थ को शारदा नहर में नष्ट करने का निर्देश दिया गया था, किंतु इससे पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामदगी

  • ड्रग का प्रकार : MDMA (मौली / एक्स्टसी), एक सिंथेटिक साइकोएक्टिव पदार्थ
  • कुल मात्रा: 5.688 किलोग्राम
  • अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय मूल्य: ₹18,000 प्रति ग्राम
  • कुल कीमत: ₹10,23,84,000/- (दस करोड़ तेईस लाख चौरासी हजार रुपये)

कानूनी कार्यवाही

  • अभियुक्ता के विरुद्ध थाना बनबसा में धारा 8/21/22 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
  • अभियुक्ता को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

आगामी कार्यवाही

  • अभियुक्ता के पति राहुल कुमार व सहयोगी कुनाल कोहली की गिरफ्तारी हेतु तलाशी अभियान जारी।
  • मादक पदार्थों की तस्करी में संभावित नेपाल व अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क (विशेषकर नाइजीरियाई गिरोह) की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, जनहित एवं नवाचार आधारित पहलों पर विशेष जोर
  • जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सुनीं 164 शिकायतें
  • राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल से की शिष्टाचार भेंट, शहर के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
  • राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में कारगिल दिवस पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय एलुमनाई मीट-2026 की तैयारियों को लेकर व्यापक मंथन
  • गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों में जुटा प्रशासन
  • कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे पर क्षतिग्रस्त काजवे हादसों को देता न्यौता
  • पौड़ी गढ़वाल : जनता मिलन में 34 शिकायतों पर सुनवाई, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण
  • सुयालकोट भूस्खलन का हो स्थायी समाधान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.