मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

योगी आदित्यनाथ पहुंचे यमकेश्वर, पैतृक गांव पंचूर में धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

शेयर करें !
posted on : मई 8, 2026 1:44 पूर्वाह्न

पौड़ी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार 7 मई को अपने पैतृक पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी के गांव पहुंचने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद यमकेश्वर हेलीपैड पर सीएम योगी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय निजी दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंचे हैं, जहां वह नवनिर्मित हरि विष्णु पंचदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 3 बजे यमकेश्वर मन्दिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही।

मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने बिथ्याणी स्थित महायोगी गुरू गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय का दौरा किया और वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद शाम करीब 3:50 बजे उनका काफिला पैतृक गांव पंचूर पहुंचा, जहां परिजनों, ग्रामीणों और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव में पारंपरिक अंदाज में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया और पूरे क्षेत्र को विशेष रूप से सजाया गया है।

8 मई को होगा मुख्य धार्मिक आयोजन

पंचूर स्थित श्री हरि विष्णु पंचदेव मन्दिर में इन दिनों भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन जारी है। मंदिर समिति के अनुसार, 8 मई को मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री विष्णु महायज्ञ का मुख्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत 4 मई को कलश यात्रा के साथ हो चुकी है और तब से लगातार पूजा-पाठ एवं वैदिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा और एनएसजी कवर को देखते हुए पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल स्वयं सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

गांव, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। वहीं प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए विशेष प्रबंध भी किए हैं।

फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, जबकि आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क बना हुआ है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
  • मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
  • पहाड़ की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद मैराथन में जीता रजत
  • CM धामी ने सुनी मन की बात, बोले- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की नींव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.