गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

GRRC लैंसडाउन में योग सत्रों का आयोजन, सैन्य अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिजनों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

शेयर करें !
posted on : जून 21, 2026 7:23 अपराह्न

लैंसडाउन : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर (जीआरआरसी), लैंसडाउन में विशेष योग सत्रों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सैन्य अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिजनों को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

प्रातःकाल आयोजित योग सत्र में सैन्य अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप कमांडेंट कर्नल सिरोही रहे। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर कर्नल सिरोही ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है, जो व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त तथा आत्मिक रूप से संतुलित बनाता है। उन्होंने सैन्य अधिकारियों एवं जवानों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि योग तनाव प्रबंधन, एकाग्रता और कार्यक्षमता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है।

सायंकाल आयोजित दूसरे योग सत्र में सैन्य अधिकारियों एवं जवानों के परिजनों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों को योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली में इसकी भूमिका तथा नियमित योगाभ्यास से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कर स्वयं को स्वस्थ रखने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। योग सत्रों के माध्यम से सैन्य परिवारों के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस और मानसिक संतुलन का सकारात्मक संदेश भी प्रसारित किया गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के बाद नीलकंठ में चला वृहद स्वच्छता अभियान; डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में मंदिर परिसर से पैदल मार्ग, पार्किंग और सार्वजनिक स्थलों तक हुई विशेष सफाई
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन
  • गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग, देहरादून में सामूहिक मुंडन
  • आय से अधिक संपत्ति के आरोपों पर राहुल गांधी SC हुंचे, ED-CBI जांच के आदेश को दी चुनौती
  • उत्तराखंड में अगले पांच दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • कल्जीखाल में खुला विधिक सेवा केंद्र, ग्रामीणों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी मदद
  • स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रेमनगर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, सहारनपुर का गैंगस्टर रईस घायल
  • NCERT में आधे से ज्यादा पद खाली, CBSE में भी 44 प्रतिशत पद रिक्त, संसदीय समिति ने जताई चिंता
  • मुंबई में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, तीन बच्चों समेत सात की मौत, सात घायल
  • 26 साल बाद शहीद की विधवा को मिला न्याय, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.