बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यमुनोत्री मास्टर प्लान की कवायद शुरू, डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने खुद संभाला मोर्चा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 12, 2024 12:11 पूर्वाह्न

बड़कोट/उत्तरकाशी: भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यमुनोत्री धाम के विस्तार को लेकर प्रशासन के स्तर से कार्रवाई तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इस मुहिम की कमान संभालते हुए यमुनोत्री धाम में यात्रा सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों और पंडा पुरोहितों के साथ विचार-विमर्श किया।

इस मौके पर प्रशासन के प्रस्ताव के अनुरूप सभी पक्षों ने यमुनोत्री में मंदिर परिसर को विस्तारित कर मंदिर से सटे क्षेत्र से सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व निजी भवनों को हटाकर गरूड़ गंगा क्षेत्र में यात्री सुविधाओं एवं व्यावसायिक व आवासीय क्षेत्र का विकास करने पर सहमति जाहिर की है। 

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यमुनोत्री क्षेत्र का दो दिवसीय भ्रमण कर यमुनोत्री धाम का तेजी से सुनियोजित विकास करने की शासन-प्रशासन की प्रतिबद्धता एवं प्राथमिकता को जमीन पर उतारने के लिए यमुनोत्री पैदल मार्ग के साथ ही मंदिर परिसर व इससे जुड़े तटवर्ती क्षेत्रों और गरूड़ गंगा तथा अन्य निकटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने यमुनोत्री मंदिर परिसर का विस्तार किए जाने के संबंध में अधिकारियों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं पंडा-पुरोहितों के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श करते हुए कहा कि यमुनोत्री धाम में इस साल रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे हैं।

जानकीचट्टी तक राष्ट्रीय राजमार्ग जल्दी डबल लेन हो जाएगा, जिससे यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की आमद कई गुना बढ जाने की संभावना है। लिहाजा शासन-प्रशासन ने इस क्षेत्र में भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए तेजी से अपेक्षित अवस्थापना सुविधाओं का विकास करने करने पर ध्यान केन्द्रित किया है। धाम की धारण क्षमता को बढाने के लिए बहुआयामी योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

मंदिर परिसर का विस्तार कर दर्शन व पूजन की बेहतर सुविधा विकसित करने तथा सुरक्षित व सुविधाजनक घाटों का निर्माण करने सहित परिसर क्षेत्र में स्तरीय यात्री सुविधाओं की व्यवस्था करने के साथ ही सुरक्षा के पहलुओं पर भी पर्याप्त ध्यान देने का निश्चय किया गया है। धाम के लिए रोपवे का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। खरसाली से होते हुए यमुनोत्री धाम तक वैकल्पिक पैदल मार्ग बनाए जाने की योजना है। जिसके लिए प्रारंभिक सर्वेक्षण करा लिया गया है। धाम में हेलीपैड का निर्माण करने का भी प्रस्ताव है।

धाम में सुरक्षा के लिए तटबंधों का निर्माण करने के साथ ही नदी के प्रवाह के लिए पर्याप्त स्थान छोड़े जाने और दोनों तटवर्ती क्षेत्रों को जोड़ने के लिए अनेक स्थानों पर पैदल झूला पुल बनाए जाने का भी प्रस्ताव है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को धाम के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रस्तावों पर तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में सभी औपचारिकताओं को जल्द पूरा कर इन्हें शासन के विचारार्थ भेज दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने अपने भ्रमण के दौरान यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं यात्रियों के दर्शन हेतू चिन्हित स्थल, रोपवे टर्मिनल स्थल, प्रस्तावित हेलीपैड स्थल, यमुनोत्री धाम के वैकल्पिक मार्ग के अंतिम छोर एवं घोड़ा पड़ाव हेतु चिन्हित स्थल के साथ ही बाढ़ नियंत्रण हेतु तटबंध व घाट निर्माण ,चेंजिंग रूम एवं पैदल पुलों हेतु संभावित स्थलों का निरीक्षण कर इन परियोजनाओं के बारे में विचार-विमर्श किया।

इस मौके पर तीर्थ पुरोहितों ने मंदिर परिसर के विस्तार और गरूड़ गंगा क्षेत्र में यात्री सुविधाओं एवं व्यावसायिक व आवासीय क्षेत्र का विकास करने पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि यमुनोत्री धाम के विकास के लिए प्रशासन के प्रयासों में पंडा समाज और स्थानीय लोग पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। 

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इस दौरान यमुनोत्री यात्रा के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी में प्रस्तावित रिवर फ्रंट डवलपमेंट योजना, बाढ़ सुरक्षा हेतु तटबंध एवं टनल पार्किंग हेतु चिन्हित स्थल का निरीक्षण भी किया।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.