बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एम्स ऋषिकेश में विश्व अस्थमा दिवस का किया गया आयोजन

शेयर करें !
posted on : मई 2, 2023 10:55 अपराह्न
ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीडियाट्रिक्स ओपीडी में आयोजित कार्यक्रम में जनसामान्य को इस बीमारी के कारण, निवारण व बचाव के बाबत जागरूक किया गया। गौरतलब है कि वर्ष 1993 में विभिन्न सार्वजनिक स्वास्थ्य संगठनों और चिकित्सकीय समाज ने अस्थमा रोग पर जनजागरूकता के लिए वैश्विक पहल की थी, जिसके परिणामस्वरूप (GINA) की स्थापना की गई, जिसके तहत 1998 से विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाने लगा। मंगलवार को पीडियाट्रिक ओपीडी में 2023 की थीम “अस्थमा केयर फॉर ऑल” पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह की देखरेख में विश्व अस्थमा दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो. नवनीत कुमार भट व डॉक्टर प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया कि चूंकि वसंत और पतझड़ के मौसम के बीच वातावरण में एलर्जी के प्रतिशत में अप्रत्याशित वृद्धि हो जाती है, लिहाजा इस गंभीर बीमारी के प्रति जनसामान्य को जागरूकता के लिए इस दिवस को  मई माह के पहले मंगलवार को मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि अस्थमा निचले श्वसन पथ (वोकल कॉर्ड के नीचे) की एक बीमारी है, जिसे ज्यादातर विशिष्ट लक्षणों और संकेतों द्वारा बाल चिकित्सा आयु वर्ग में चिकित्सकीय रूप से पहचाना जा सकता है और चिकित्सकों द्वारा रोगी में फेफड़े के कार्य परीक्षणों व सघन जांच से इसकी पुष्टि जाती है।
उन्होंने बताया कि प्रमुख तौर पर खांसी के रूप में श्वसन संबंधी कठिनाइयों की पुनरावृत्ति, सांस लेने में कठिनाई से इस बीमारी का आसानी से पता  लगाया जा सकता है। इसके पश्चात समय पर और शीघ्र निदान रोग प्रबंधन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। समग्र प्रबंधन परिणाम चिकित्सा के वैयक्तिकरण और उसके अनुपालन पर निर्भर करते हैं। इस बीमारी में पर्यावरण और जीवन शैली के अलावा आनुवंशिकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, खासतौर से खराब नियंत्रित और विशिष्ट प्रकार के अस्थमा मामलों में यह बेहद जरूरी है।

अस्थमा रोगियों के लिए एम्स में उपलब्ध सेवाएं

अस्थमा क्लिनिक- प्रत्येक बुधवार दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक, जिसमें फेफड़ों की कार्यप्रणाली की जांच, सामान्य एलर्जेन परीक्षण, FeNo, एलर्जी विकारों के लिए बुनियादी और अग्रिम परीक्षण व उपचार किया जाता है।

सुपरस्पेशलिटी कोर्स शुरू

एम्स पीडियाट्रिक्स विभाग द्वारा इस वर्ष पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी पर एक सुपरस्पेशलिटी कोर्स भी शुरू किया गया है, साथ ही एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह के मार्गदर्शन में संस्थान में एक टीम कार्यरत है, जिसमें बाल रोग विभाग के प्रमुख प्रो. नवनीत कुमार भट, शिशु गहन विशेषज्ञ  प्रो. लोकेश तिवारी, अस्थमा विशेषज्ञ अतिरिक्त प्रोफेसर प्रशांत कुमार वर्मा, खुशबू तनेजा आदि लोग शामिल हैं। इस अवसर पर विभाग के चिकित्सक डॉ. इंद्र कुमार सहरावत, एएनएस श्रीकांत देसाई, नर्सिंग ऑफिसर साक्षी सैनी, शिवांगी सागर, अमित कुमार आदि मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.