बुधवार, अप्रैल 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सविन बंसल और  मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोडियाल के प्रयासों से शिक्षा व्यवस्था में सुधार, विद्यालय को जल्द मिलेंगे नए कक्ष

शेयर करें !
posted on : मार्च 16, 2025 3:21 अपराह्न
त्यूणी (गोविंद शर्मा)। जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के अंतर्गत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय त्यूणी 1 में छात्रों की बढ़ती संख्या के बावजूद सीमित कक्षाओं के कारण पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था। परंतु अब शिक्षा विभाग और प्रशासन ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल और मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोडियाल की सक्रियता से अब यह समस्या जल्द ही समाप्त होने वाली है। जब से मुख्य शिक्षा अधिकारी ने देहरादून का कार्यभार संभाला है, तब से जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, जिलाधिकारी सविन बंसल भी प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति सुधारने के लिए विशेष रुचि ले रहे हैं।
विद्यालय में वर्तमान में 149 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन मात्र दो कक्षाओं में शिक्षा दी जा रही है, जिससे छात्रों और शिक्षकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। शिक्षा विभाग की तत्परता के चलते अब इस विद्यालय के लिए नए कक्षों के निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की योजना बनाई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोडियाल और जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीदें जगी हैं। क्षेत्रवासियों ने शिक्षा विभाग और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द विद्यालय में नई कक्षाओं के निर्माण की प्रक्रिया को पूरा करने की अपेक्षा रखते हैं। शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों से स्पष्ट है कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। आने वाले समय में त्यूणी क्षेत्र के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की पूरी संभावना है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मतवार सिंह चौहान ने बताया कि शिक्षकों के प्रयासों से छात्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है और वे नियमित विद्यालय आ रहे हैं। हालांकि, संसाधनों की कमी के कारण शिक्षण कार्य में दिक्कतें आ रही थीं। लेकिन अब मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती ने भी बताया कि उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है और जिलाधिकारी से भी चर्चा की जा रही है। शिक्षा विभाग की सक्रियता को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस विद्यालय में नए कक्षों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव, सीएम धामी की पहल, डीएम सविन बंसल की निगरानी, यात्रियों के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं
  • उद्धव-कुबेर जी की पावन डोलियाँ पहुँचीं बद्रीनाथ धाम, कपाट खुलने की तैयारियाँ तेज
  • खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा ने चुनाव आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग
  • ड्रोन और कैमरों की नजर में आएंगे वनाग्नि के दोषी, रुद्रप्रयाग वन विभाग सख्त
  • अनोखी शादी : एक परिवार में छह शादियां, दुल्हन लेकर जाएगी बारात, गहने और शराब को लेकर भी बड़ा फैसला
  • वन गुज्जरों को मुख्यधारा से जोड़ने की कवायद तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दिए ठोस निर्देश
  • उत्तराखण्ड में बढ़ी गर्मी की मार, चटख धूप से चढ़ा पारा
  • देहरादून : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
  • यात्रा और पर्यटन सीजन के दृष्टिगत नीलकंठ मार्ग और देवप्रयाग संगम पर सुरक्षा का संयुक्त निरीक्षण
  • धीमी पड़ रही है पृथ्वी की रफ्तार, भविष्य में 25 घंटे का होगा एक दिन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.