सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हम जो भी कार्य करें राष्ट्र निर्माण की भावना से करें – कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज 

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 3, 2021 8:11 अपराह्न
पोखडा में शहीद सैनिकों के परिजनों का हुआ भव्य सम्मान 
सैनिक कल्याण कार्यालय लैंसडाउन को 10 लाख रूपये देने की घोषणा 
देहरादून। अगर हम अपनी मातृभूमि के लिए शहीद होते हैं तो हमें स्वर्ग की प्राप्ति होती। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, धर्मस्व, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने पौखडा ब्लाक मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित शहीद सैनिकों के परिजनों के सम्मान समारोह में कही। सैनिक कल्याण विभाग के तत्वावधान में पोखड़ा ब्लाक मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को अयोजित शहीद सैनिकों के परिजनों के सम्मान समारोह में द्वितीय विश्व युद्ध से लेकर अब तक देश के लिए शहीद हुए रिखणीखाल, पोखडा, नैनीडांडा, बीरोंखाल एवं एकेश्वर के 56 सैनिक परिजनों को कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने ताम्र पत्र एवं शॉल ओढा़कर सम्मानित किया। उन्होने इस अवसर पर सैनिक कल्याण कार्यालय लैंसडाउन की साज-सज्जा एवं फर्नीचर के लिए 10 लाख रूपये देने की भी घोषणा की।
इस मौके पर शहीद सैनिकों के परिजनों एवं स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि सैनिक परिजनों का सम्मान हमारे लिए गर्व की बात है। शहीद सैनिकों से  हमें प्रेरणा लेनी चाहिए कि हम जो भी कार्य करें राष्ट्र निर्माण की भावना से करें। उन्होने कहा कि देहरादून में निर्मित होने वाले पांचवें धाम सैन्य धाम के निर्माण हेतु प्रत्येक शहीद के गांव के आंगन से पवित्र माटी सैनिक सम्मान रथ यात्रा द्वारा ताम्र कलश में ले जायी जा रही है। हमारे चार विकास खंडों के शहीदों के गांव के आँगन से भी मिट्टी को ताम्र कलशों के माध्यम से सैन्य धाम पहुंचाया जायेगा जो कि हमारे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश सरकार द्वारा किए गये अब तक के विकास कार्यो एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने 35 हजार से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाया जबकि आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में भी वृद्धि कर कर दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी पेंशन में बढ़ोतरी करने के साथ-साथ आश्रित पति पत्नी को भी आंदोलनकारी की मृत्यु के पश्चात पेंशन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि राज्य की भाजपा सरकार ने पीआरडी जवानों को मिलने वाले मानदेय में भी बढ़ोतरी की है। साथ ही जलागम प्रबंधन विभाग में कार्यरत महिला प्रेरक, लेखा सहायक, प्रोजेक्ट एसोसिएट आदि का वेतन भी बढ़ा दिया गया है।
कार्यक्रम के दौरान सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री कोष से मिलने वाली धनराशि के चैक भी स्थानीय लोगों को वितरित किये। उन्होने स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित करने के अलावा अच्छे परिणाम देने वाले विधानसभा क्षेत्र स्थित इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (अ. प्रा.) कर्नल ओम प्रकाश फरस्वाण एवं संचालन सूबेदार भारत भूषण बलूनी ने किया। इस अवसर पर पोखरा ब्लॉक प्रमुख प्रीति देवी, एकेश्वर ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, ओम प्रकाश खण्ड विकास अधिकारी, पोखडा,  नरेश चन्द्र खण्ड विकास अधिकारी बीरोंखाल, रिटायर सूबेदार ख्यात सिंह, कै.जयकृत, नायब सूबेदार मलूप सिंह, सीएमडी डा. प्रवीण कुमार, डा. लवली रानी, एम. एस.  त्रिपाठी, दीपक रावत, सत्यप्रकाश, पुष्पा देवी, अयाजुद्दीन सिद्दकी सहित अनेक क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, ग्राम प्रहरी, आंगनवाडी, आशा कार्यकत्रियां एवं भूतपूर्व सैनिक उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दो बूंद जिंदगी की- हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़, मिशन निदेशक NHM डॉ. संदीप तिवारी ने किया राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ
  • लोहियाहेड वाटर बाईपास को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • टिहरी गढ़वाल : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सीडीओ वरूणा अग्रवाल और सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का आगाज
  • संस्कृत अध्ययन से संस्कृति, संस्कार और चरित्र का होता है निर्माण – सचिव दीपक कुमार गैरोला
  • धारी देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
  • कोटद्वार में बूथ संख्या 67 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम
  • कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • दुगड्डा-लैंसडाउन मार्ग पर स्कूटी हादसा, खाई में गिरीं दो युवतियां, इलाज के दौरान एक की मौत
  • उत्तराखंड : बीमार पत्नी से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश! जहर देकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.