मंगलवार, नवम्बर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जागो मतदाता! बागेश्वर के युवा बनेंगे लोकतंत्र के प्रहरी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 7, 2025 9:36 अपराह्न
बागेश्वर : जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत कैंपस एम्बेसडर्स के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्कूलों और कॉलेजों में स्थापित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब्स की स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने प्रत्येक कैंपस एम्बेसडर से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया और उन्हें प्रेरित किया कि वे मतदाता जागरूकता के लिए सतत प्रयास करें, जिससे भारत निर्वाचन आयोग के फ्लैगशिप कार्यक्रम “स्वीप” का उद्देश्य पूर्ण हो सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी इंटर कॉलेजों में अनिवार्य रूप से इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित किए जाएं, ताकि युवाओं को मतदान की प्रक्रिया, महत्व और उनके अधिकारों की जानकारी दी जा सके। उन्होंने कहा कि कैंपस एम्बेसडर्स को अपने-अपने संस्थानों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए ईएलसी के माध्यम से छात्रों को जागरूक करना चाहिए।
कैंपस एम्बेसडर्स से सीधे संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वे यह देखे कि सभी पात्र विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हों। कैंपस एम्बेसडर्स के माध्यम से जन जागरूकता के लिए नियमित रूप से रैलियां, निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाए। 
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कम मतदान वाले क्षेत्रों की पहचान कर डाटा विश्लेषण के आधार पर लक्षित रणनीति बनाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे मतदाता जागरूकता अभियान अधिक प्रभावशाली बन सके। बैठक में एडीएम एनएस नबियाल, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद देवली, धनी राम टम्टा, सहायक नोडल स्वीप राजीव जोशी, आलोक पांडेय आदि उपस्थित रहे।
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • 5100 दीपों से जगमगाया धर्मपुर, प्रभात फेरी और हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
  • भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार, बड़े अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक पर कार्रवाई
  • दत्तात्रेय मेले में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, नौ कुंतल गेंदे के फूलों से सजेगा मां अनसूया मंदिर
  • समान वेतन व 365 दिन रोजगार की मांग पर पीआरडी जवानों की हड़ताल शुरू
  • बदरीनाथ से चरस की खेप लेकर हापुड़ जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
  • सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर को दी कई सौगातें
  • आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में उतरे हरक सिंह रावत, बोले- भाजपा सरकार कर रही सौतेला व्यवहार
  • अभिनेता सचिन पिळगांवकर को मिली मानद डी.लिट. की उपाधि, अब कहलाएंगे ‘डॉ. सचिन’
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम पर जागरूकता सत्र आयोजित, प्राध्यापकों की बनी इंस्ट्रक्टर आईडी
  • बैकुंठ चतुर्दशी पर कमलेश्वर महादेव मंदिर में होगा खड़ दीपक अनुष्ठान, संतान की कामना में रातभर तप करेंगे 200 दंपति, दो विदेशी दंपति भी शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.