सोमवार, अप्रैल 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड के इन 24 गांवों में नहीं डाले जाएंगे वोट, सोचने पर मजबूर कर देगी वजह…

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 7, 2024 3:16 अपराह्न

 

पलायन का साइड इफेक्ट:

इन दिनों देशभर में लोकसभा चुनाव का खूब शोर सुनाई दे रहा है। उत्तराखंड मे इसका कुछ ज्यादा असर नजर आ रहा है। उसका कारण यह है कि राज्य में पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को ही वोट डाले जाने हैं, जिसमें बहुत कम वक्त बचा हुआ है। चुनाव के बीच नेताओं के पलायन की बात भी चल पड़ी है। इस बीच आपको एक ऐसी तस्वीर दिखाने का प्रयास करेंगे, जिसे आपको सोचने पर मजबूर कर देगी।

पलायान आयोग की रिपोर्ट के आधार पर हिन्दुस्तान ने एक रिपोर्ट छापी है। उस रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 24 ऐसे गांव हैं, जिनमें आजादी के बाद पहला ऐसा मौका आया है कि इन गांव में वोट नहीं डाले जाएंगे। इसके पीछे पलयान सबसे बड़ा कारण है। इन गांव में अब कोई नहीं रहता। इन गांवों को निर्जन घोषित किया जा चुका है। सोचिए और चिंतन कीजिए कि हम किस दिशा में बढ़ रहे हैं।

पलायन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार निर्जन घोषित हो चुके ये गांव अल्मोड़ा, टिहरी, चम्पावत, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़ और चमोली जिले के हैं। पलायन आयोग की फरवरी 2023 में जारी हुई दूसरी रिपोर्ट में बताया गया था कि 2018 से 2022 तक उत्तराखंड की 6436 ग्राम पंचायतों में अस्थायी पलायन हुआ।

तीन लाख से अधिक लोग रोजगार के लिए अपने गांव छोड़कर बाहर चले गए। हालांकि, इन लोगों का बीच-बीच गांव आना जारी है। वहीं, इस अवधि में राज्य की 2067 ग्राम पंचायतों में स्थायी पलायन भी हुआ। लोग रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य की तलाश में अपने गांव से गए और कभी वापस नहीं लौटे।

कई लोग अपनी पुस्तैनी जमीनें बेच गए तो कई लोग भूमि बंजर छोड़कर चले गए। सर्वाधिक 80 ग्राम पंचायतें अल्मोड़ा जिले में स्थायी पलायन से वीरान हो गईं। आयोग की इस रिपोर्ट में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य ये है कि 2018 से 2022 तक प्रदेश के 24 गांव/तोक पूर्ण रूप ये आबादी रहित हो गए।

आयोग के अनुसार प्रदेश में 2018 से 22 तक जिन 2067 ग्राम पंचायतों में स्थायी पलायन हुआ, उनमें रहने 28531 लोग जिला मुख्यालयों या फिर दूसरे जिलों में चले गए। पलायन करने वालों में से सर्वाधिक 35.47 प्रतिशत लोग नजदीकी कस्बों में गए। जबकि 23.61 लोग दूसरे जिलों व 21.08 प्रतिशत लोग राज्य से बाहर चले गए। इसके अलावा 17.86 लोग जिला मुख्यालयों में जाकर रहने लगे।

जिला         

खाली हो चुके गांव

टिहरी गढ़वाल

 09

चम्पावत

 05

पौड़ी गढ़वाल

03

पिथौरागढ़

 03

अल्मोड़ा

  02

चमोली

 02

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एटीएस कॉलोनी में बिल्डर पर सख्ती, गुंडा एक्ट में नोटिस – 7 दिन में जवाब नहीं तो जिला बदर
  • पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उच्च प्रदर्शन करने पर ईशिका गुप्ता व शिवांश गुप्ता को दी बधाई
  • सांस्कृतिक वैभव का संगम : सलुड़ में अंतरराष्ट्रीय ‘रम्माण’ मेले का भव्य समापन
  • नीति घाटी : धौलीगंगा में बनी झील से बढ़ी चिंता, प्रशासन ने की मुहाना खोलने की तैयारी तेज
  • चिपको आंदोलन की गुमनाम नायिका बचनी देवी का जाना…
  • 168वें बलिदान दिवस पर बाबू वीर कुंवर सिंह को देशभर में श्रद्धांजलि
  • जंतर-मंतर पर अंकिता भंडारी केस में न्याय और VIP आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, जोरदार प्रदर्शन
  • विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी पर जनसुरक्षा के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान; गुंडाएक्ट में किया बुक; जिला बदर की तैयारी
  • सीवरेज कार्य से उखड़ी सड़कों पर तेजी, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर दिन-रात मरम्मत शुरू
  • विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी – डीएम मयूर दीक्षित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.