posted on : दिसम्बर 14, 2021 5:56 अपराह्न
कोटद्वार। हनुमंती, जुवा, भैड़गांव मोटर मार्ग पर लंगूरगाड नदी में पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना 34वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मोटर पुल निर्माण की कार्रवाई अगर जल्द शुरू नहीं हुई तो उन्हें आमरण अनशन को बाध्य होना पड़ेगा। मंगलवार को युवा विकास समिति जुवा, भैडगांव व बंगला के बैनर तले लंगूरगाड के तट पर धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि पुल के अभाव में उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के दौरान होती है जब नदी के उफान पर आने से देश दुनिया से उनका संपर्क टूट जाता है और उन्हें घरों में कैद होने को मजबूर होना पड़ता है। धरना प्रदर्शन करने वालों में समिति के अध्यक्ष मनोज कण्डवाल, सचिव विनोद चौधरी, मातबर सिंह, राजेंद्र सिंह चौधरी, जितेंद्र बिष्ट, दिनेश सिंह, दीपक चौधरी, सावित्री देवी, भारत सिंह चौधरी, सुधांशु बिष्ट, मुन्नी देवी, सलोचनी देवी, धर्मवीर बिष्ट, अनिल बिष्ट, सतवीर, शीतल, रितिका, अंजली, धनवीर आदि शामिल रहे।




