शनिवार, जून 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

तहसील दिवस में ग्रामीणों ने दर्ज की 24 शिकायतें, एडीएम ने अधिकारियों को शीघ्र शिकायतों के समाधान करने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 17, 2025 4:45 अपराह्न
चमोली : अपर जिलाधिकारी चमोली की अध्यक्षता में मंगलवार को दशोली विकासखण्ड सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम/तहसील दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से 24 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में ग्रामीणों की ओर से पेयजल, विद्युत, संचार, शिक्षा और संड़क से संबंधित शिकायतें दर्ज की गई। अपर जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को तहसील दिवस में दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विकास खंड दशोली (चमोली) के सभागार में आयोजित तहसील दिवस में लुहां गांव निवासी देवेन्द्र सिंह जल जीवन मिशन के तहत पेयजल लाईन का निर्माण मानकों के अनुसार न किए जाने और गडोरा-लुहां सड़क की दयनीय स्थिति के सुधारीकरण की मांग की। मौली-मानुरा गांव निवासी भगत सिंह ने ब्यारा-मौली सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी शुरु न होने की शिकायत दर्ज की। कहा कि सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों को आज भी यातायात सुविधा के लिए 19 किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से वन्य जीवों की ओर से खेतों को पहुंचाए जा रहे नुकसान से सुरक्षा व्यवस्था की तथा अटल आवास योजना के पंजीकरण में हो रही समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई गई। ग्रामीणों की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने अधिकारियों को शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी राजकुमार पाण्डेय और तहसीलदार दीपशिखा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

 

1 of 5
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
  • हरिद्वार में 30 जून के बाद आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर रोक, मानसून के मद्देनज़र डीएम मयूर दीक्षित के आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
  • हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हुए विवाद में गिरफ्तार लोगों को न्यायालय से मिली जमानत, क़ानून व्यवस्था बनाये रखने और सरकार की निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई से सभी पक्ष संतुष्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.