शनिवार, दिसम्बर 13, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गुलदार के हमले में ग्रामीण की मौत, वन विभाग की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल, मुआवजा भी नहीं मिला

शेयर करें !
posted on : जून 8, 2025 12:37 अपराह्न

पौड़ी: पौड़ी जिले के सिरोली-पिपली मार्ग पर हाल ही में एक दर्दनाक घटना में शाम करीब 7:00 बजे एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर उसकी जान ले ली। यह घटना केवल एक मानव-वन्यजीव संघर्ष नहीं, बल्कि विभागीय लापरवाही का आईना है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर तो पहुंचे, लेकिन इसके बाद से जो रवैया सामने आया है, वह चौंकाने वाला है।

सरकारी नियमों के अनुसार, गुलदार के हमले में मृतक के परिजनों को तत्कालिक रूप से 30% अंतरिम मुआवजा दिया जाना चाहिए था। समाचार पत्रों में “मुआवजा दे दिया गया” छप चुका है, लेकिन सच्चाई यह है कि पीड़ित परिवार को एक रुपया भी अब तक नहीं मिला है। इससे न सिर्फ वन विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगता है, बल्कि इस संवेदनहीनता ने पूरे गांव में रोष और डर का माहौल बना दिया है।

वन विभाग ने पिंजरा तो लगाया, लेकिन जिस स्तर की निगरानी और कार्रवाई अपेक्षित थी, वह अब तक नहीं हो पाई। ग्रामीणों की मांग है कि गुलदार को शूट करने के आदेश दिए जाएं, लेकिन विभाग इसे ‘रात की घटना’ बताकर पल्ला झाड़ रहा है, जबकि पटवारी की रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से 7:00 बजे की घटना लिखी गई है। सवाल यह है कि जब 7:30 बजे तक उजाला रहता है, तो इसे रात की घटना बताकर क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है?

इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश सचिव कवींद्र ईष्टवाल ने तीखा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग गंभीर घटना के बावजूद गहरी नींद में है। अधिकारी मामले को बहुत हल्के में ले रहे हैं। यह वही रास्ता है जो 5-6 गांवों को जोड़ता है और यहां दोबारा हमला होना तय है। बावजूद इसके विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। ईष्टवाल ने यह भी आरोप लगाया कि पर्यटन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज इस दुख की घड़ी में नदारद हैं।

महाराज सिर्फ चुनाव के वक्त ही क्षेत्र में नजर आते हैं। आज जब गांव का बच्चा-बच्चा डरा हुआ है, तब उनकी कोई भूमिका नहीं दिख रही। ईष्टवाल ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण वन विभाग के खिलाफ डीएफओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

ये हैं मांगें

1. मृतक परिवार को तुरंत अंतरिम मुआवजा प्रदान किया जाए।

2. गुलदार को शूट करने या ट्रैंकुलाइज करने के निर्देश दिए जाएं।

3. क्षेत्र में निगरानी और पिंजरे की संख्या बढ़ाई जाए।

4. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वन अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज एटलिटिका-2025 में प्रद्यूमन ने लगाई सबसे लम्बी छलांग, चक्का फेंक में ध्रूव और नंदिनी राणा अव्वल
  • एसजीआरआर मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का आगाज
  • देहरादून में होगा जनसंपर्क का “महाकुंभ” – 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस 13–15 दिसंबर तक
  • तीन दिवसीय एसएमसी प्रशिक्षण का हुआ समापन 
  • नन्ही दुनिया भावी राष्ट्र के कार्यकर्ताओं ने दिखाया मानवता का अद्भुत उदाहरण
  • शैलशिल्पी विकास संगठन का 8वां स्थापना दिवस समारोह हर्षौल्लास के साथ सम्पन्न
  • बेहतर समाज सेवा के लिए चार को मिला सम्मान
  • पूजा-पाठ के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने अभियुक्त को मुजफ्फरनगर से धर दबोचा
  • 15 दिसंबर को ऋषिकेश में जिलाधिकारी सुनेंगे जनता की बात, जनहित के मुद्दो पर डीएम सविन बंसल की सीधी सुनवाई, शिकायतों का तुरंत निपटारा
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने सदन में देहरादून और उत्तराखण्ड के अन्य इलाकों में नदियों के पुनर्जीवन का उठाया मुद्दा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.