मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अनुसूचित जाति महिला कृषि समूह एवं अनुसूचित जनजाति कृषकों को किए कृषि यंत्र वितरित

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2023 3:10 अपराह्न
 
कोटद्वार । जनपद पौड़ी के विकास खंड दुगड्डा के देवरामपुर में उत्तराखंड कृषि विभाग ने मुख्यमंत्री कृषि विकास योजना एवं जिला योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति महिला कृषि समूह एवं अनुसूचित जनजाति कृषकों को कृषि यंत्र वितरण एवं गोष्टी कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने प्रतिभाग कर कृषकों  को कृषि यंत्र वितरण किए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसान खुशहाल होगा, तो देश खुशहाल होगा। सरकार खेती को लाभ का श्रोत बनाने के लिए कई तरह की योजनाओं पर काम कर रही है। किसानों को 0% ब्याज पर कृषि लोन दिया जा रहा है। केंद्र सरकार हर एक किसान को प्रति वर्ष 6 हजार रुपए सम्मान निधि के रूप में दे रही है।  राज्य में आर्थिक विकास हुआ है और उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है साथ ही पिछले कुछ वर्षों में राज्य की घरेलू उत्पाद की दर में भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने लोगों और किसानों से कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। उन्होंने किसानों से अपील की वो केंचुआ खाद (वर्मी कंपोस्ट) में भी ध्यान दे । उन्होंने कृषि अधिकारियों को भी वर्मी कंपोस्ट के प्रचार प्रसार पर ध्यान देने के लिए निर्देश दिए। 
विधानसभा अध्यक्ष ने महिलाओं के एक समूह को 80% सब्सिडी वाला खेती के लिए मिनी ट्रैक्टर की चाभी सौंपी और उन्होंने महिला किसानों की सराहना करते हुए कहा की आज उत्तराखंड की ग्रामीण महिलाएं समूहों के माध्यम से रोजगार उत्पन्न कर आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही है ।महिलाएं समाज में मजबूती से अपनी जगह बना रही है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत वर्षों में महिलाओं को जो सम्मान मिलना चाहिए था वह भरपूर रूप से मिल रहा है । आज महिलाएं न सिर्फ घर की जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन कर रही हैं, इसके साथ ही पुरुषों के साथ बाहर के कार्यों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहीं हैं। सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में विभिन्न योजनाएं संचालित हो रही हैं जिनका लाभ लेकर महिलाएं सशक्त हो रही है । कृषि एवम् भूमि संरक्षक अधिकारी अरविंद भट्ट ने किसानों को यंत्रों, उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी तथा इन यंत्रों के प्रक्षेत्र पर उपयोग एवं संचालन की विधियों पर प्रकाश डाला। कृषि विभाग ने किसानों को कल्टीवेटर 9 टाईन, ब्रश कटर पेट्रोल वाला, आटा चक्की 5 एचपी, स्प्रे मशीन बैटर, मैनुअल चारा मशीन, चारा मशीन 3 एचपी जैसे विभिन्न उपकरण किसानों को बांटे । कार्यमक्रम में कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी अरविंद भट्ट, उद्यान अधिकारी कोटद्वार प्रभाकर सिंह, मनोज पांथरी, सुखपाल सिंह पार्षद, जिला पंचायत सदस्य भारत सिंह नेगी, राजेश्वरी स्वयं सहायता समूह देवरामपुर आदि भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.