बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 12, 2026 11:51 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को हटाए जाने की मांग तेजी के साथ उठने लगी है। इसको लेकर नगरवासियों ने रविवार  को एक बैठक कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित गोपेश्वर दौरे के दौरान मामले को उनके सम्मुख रखने का निर्णय लिया।

नगरपालिका क्षेत्र गोपेश्वर क्षेत्रातंर्गत प्राधिकरण को हटाए जाने को लेकर काफी समय से नगरवासी आंदोलनरत है। इसी परिप्रेक्ष्य में रविवार को गोपेश्वर में नगरवासियों बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद जोशी, नवल भट्ट, ऊषा रावत, शांति प्रसाद भट्ट, कमल किशोर डिमरी, बसंती देवी, मनीष नेगी ने कहा कि गोपेश्वर नगरवासियों के हितों की रक्षा के लिए नगर क्षेत्र से प्राधिकारण हटाया जाना जरूरी है।

वक्ताओं ने गोपीनाथ मंदिर के आसपास लागू पुरातत्व विभाग के जटिल नियमों में भी व्यावहारिक शिथिलता दिए जाने की वकालत की। कहा कि इससे लोगों को अपनी भूमि पर निर्माण और अन्य आवश्यक कार्यों में अनावश्यक परेशानी से निजात मिल सकेगी। उनका कहना था कि 15 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री नगरवासियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। कहा कि यदि सरकार इस समस्या का समाधान की ओर बढ़ती है तो नगरवासी मुख्यमंत्री के जोरदार आगवानी करेंगे। मांग की अनदेखी होने पर नगरवासी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध भी दर्ज करेंगे। कमल किशोर डिमरी ने कहा कि यदि प्राधिकारण और वर्तमान नियमों की स्थिति बनी रही तो नगरवासियों का अपनी भूमि पर निर्माण करने का अधिकार प्रभावित होगा। इसका खामियाजा हर परिवार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए सभी नगरवासियों से एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उनका यह भी कहना था कि पहाड़ों में प्राधिकरण के नियमों की कठोरता के चलते मकानों को बनाना मुश्किल हो गया है। जो लोग पहाड़ों में ही बसागत करना चाहते है उनके सामने एक अदद मकान बनाने की समस्या खड़ी हो रही है। इसलिए पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए सरकार को सकारात्मक कदम उठाने होंगे।

इस दौरान उषा फरस्वाण, मुकुल बिष्ट, ललित बिष्ट, हरि प्रसाद मामगाई, योगेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र नेगी, अनीता देवी, लीला रावत, हरेंद्र सिंह बिष्ट, विजय दीप, राकेश बिष्ट, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की
  • मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का आधार
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • कांवड़ मेला संपन्न होते ही कुंभ की तैयारियों को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाने में जुटा मेला प्रशासन, बारिश के बीच मेलाधिकारी सोनिका ने अनेक क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा
  • मिलावटखोरों पर आयुक्त विनय शंकर पांडे का शिकंजा, देहरादून में खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई; पनीर, दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी; गंदगी मिलने पर तीन रेस्टोरेंट तत्काल बंद
  • पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता ही शिव का संदेश – आचार्य सुभाष जोशी
  • संस्कृत और रामायण से जुड़ेगा उत्तराखंड-थाईलैंड का सांस्कृतिक रिश्ता, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने थाई राजदूत चावनार्ट थांगसुम्फंत से की शिष्टाचार भेंट
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • अक्टूबर तक पूरा होगा कोटद्वार का नया रेलवे स्टेशन! एडीआरएम ने निर्माणाधीन स्टेशन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
  • कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, ड्यूटी में जुटी फोर्स को मिला सम्मान, एडीजी वी. मुरुगेशन ने पुलिसकर्मियों, ट्रैफिक वालंटियर्स व एसपीओ का बढ़ाया हौसला, सराहनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.