बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिक्षक की देश एवं समाज के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 5, 2022 3:23 अपराह्न
कोटद्वार । शिक्षक दिवस के अवसर पर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्थान समिति ने सोमवार को नगर निगम के प्रेक्षागृह में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसका शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना अहम योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया । इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । वहीं आयोजन समिति ने विगत दिनों कनाडा में संपन्न हुए राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष द्वारा देश का प्रतिनिधित्व करने पर उन्हें सम्मानित भी किया । कार्यक्रम में कई शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।खंड विकास अधिकारी अभिषेक शुक्ला को प्रशासनिक कार्यों हेतु, प्रधानाचार्य लखपत राज खुगशाल, प्रधानाचार्य सुषमा दास, प्रोफेसर डॉ तरुण मित्तल, प्रवक्ता अपर्णा रावत, प्रवक्ता अलका बिष्ट, प्रवक्ता मनमोहन चौहान, प्रवक्ता राकेश मोहन ध्यानी, प्रवक्ता महेश कुकरेती, प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में, सत्यपाल सिंह नेगी को समाज सेवा के क्षेत्र में, अनीता बिष्ट को खेल के क्षेत्र में एवं अतुल कोटनाला को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया ।
विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन एक विद्वान, चिंतक और प्राध्यापक रहे हैं, उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम सभी गौरवान्वित महसूस करते हैं। डॉ. राधाकृष्णन ने उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारा और अपने छात्रों को भी प्रेरित किया। कहा कि देश और समाज के लिए अच्छा नागरिक तैयार करने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपने गुणों से वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश-प्रदेश का उज्जवल भविष्य गढ़ने की दिशा में सभी शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कहा कि किसी भी राष्ट्र का आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक विकास उस देश की शिक्षा पर निर्भर करता है। अगर राष्ट्र की शिक्षा नीति अच्छी है तो उस देश को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता ।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एक नया क्रान्तिकारी परिवर्तन है। यह शिक्षा नीति नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेगी। यह नीति भारतीय सनातन ज्ञान और विचार की समृद्ध परंपरा के आलोक में तैयार की गई है, जो हर व्यक्ति में निहित रचनात्मक क्षमताओं के विकास पर विशेष जोर देती है। कहा कि छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों की सबसे अहम भूमिका है। बच्चों को सबसे पहले संस्कार माता-पिता से मिलते हैं, उसके बाद उनके व्यक्तित्व निर्माण में पूरी भूमिका शिक्षकों की होती है। कहा कि उत्तराखंड सरकार ने राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को 2030 तक पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य रखा है । इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी अयाजुद्दीन, सुनील रावत, यशवंत बिष्ट, आरके वर्मा, लता बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त
  • टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.