मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच

शेयर करें !
posted on : अगस्त 18, 2026 12:21 पूर्वाह्न
  • लापता दो श्रमिकों की तलाश में समन्वय बढ़ाने पर जोर

गोपेश्वर (चमोली)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद लापता श्रमिकों की तलाश के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को जिला सभागार गोपेश्वर में आयुक्त गढ़वाल मंडल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में रेस्क्यू अभियान की प्रगति के साथ ही विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और श्रमिकों से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कुल 22 श्रमिक प्रभावित हुए। इनमें 12 श्रमिकों को रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि आठ श्रमिकों की मौत हो चुकी है। दो श्रमिक अभी लापता हैं और उनकी तलाश के लिए टनल के भीतर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू किए गए श्रमिकों में सात का उपचार जिला अस्पताल गोपेश्वर और एक का एम्स ऋषिकेश में चल रहा है।

आयुक्त आनंद स्वरूप ने लापता श्रमिकों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान में लगी सभी एजेंसियां आपसी बेहतर समन्वय के साथ काम करें और उपलब्ध मशीनरी व संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जाए।

अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू अभियान के दौरान टनल से तीन मशीनें हटाई जा चुकी हैं, जबकि एक एक्सकेवेटर और एक डंपर को हटाने का कार्य जारी है। आयुक्त ने शेष मशीनरी को जल्द हटाकर टनल के भीतर सर्च ऑपरेशन को और गति देने को कहा। उन्होंने आरबीएनएल के साथ भी प्रभावी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि टीएचडीसी से संबंधित रेस्क्यू और अन्य आवश्यक कार्यों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल किया जा सके।

आयुक्त ने टीएचडीसी परियोजना में कार्यरत श्रमिकों के हितों से जुड़े मामलों की जानकारी लेते हुए श्रम अधिकारी को परियोजना में कार्यरत श्रमिकों के भविष्य निधि (पीएफ) से संबंधित अभिलेखों की जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करने को कहा। रिपोर्ट प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने और प्रकरण की जानकारी श्रम आयुक्त को भी देने को कहा। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू अभियान के साथ श्रमिकों और उनके परिवारों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।

बैठक में जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, अलकेश नौटियाल सहित टीएचडीसी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त
  • टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच
  • टीएचडीसी टनल हादसा : मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.