शनिवार, मई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रेमनगर में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, एक दरोगा व एएसआई लाइन हाजिर

शेयर करें !
posted on : मई 2, 2026 6:54 अपराह्न

देहरादून: थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में आयोजित युवा फेस्ट कार्यक्रम के दौरान पुलिस और एक युवक के बीच हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक दरोगा और एक एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है, साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, रविवार को यूनिवर्सिटी में एक गायक के कार्यक्रम की प्रस्तावित तैयारी के बीच पुलिस ने बड़े आयोजन की अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद शुक्रवार से ही संस्थान के बाहर छात्रों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई और लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना पर प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों व अन्य युवकों को अपने वाहन हटाने के निर्देश दिए।

इसी दौरान एक युवक पुलिसकर्मियों से उलझ गया और बहस करने लगा। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद युवक नहीं माना। स्थिति बिगड़ने पर जब पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह मौके से भागने लगा। कुछ दूरी पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और जमीन पर गिराकर लाठीचार्ज कर दिया, जिससे युवक बेहोश हो गया।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, एसपी सिटी प्रमोद कुमार का बयान भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने इसे “हल्का बल प्रयोग” बताया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो सामने आने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

एसपी सिटी के मुताबिक, निजी संस्थान में हो रहे कार्यक्रम के चलते यातायात बाधित हो रहा था, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची थी। लोगों को समझाने के दौरान कुछ युवक वहां से चले गए, लेकिन एक-दो युवकों ने पुलिस से बहस की, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया गया। फिलहाल, एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एक राजपत्रित अधिकारी को सौंप दी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
  • उत्तराखण्ड : पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश
  • मैक्स और मोटरसाइकिल की टक्कर, 8 लोग घायल, मजिस्ट्रियल जांच शुरू
  • मलारी हाईवे पर भूस्खलन का कहर, सड़क धंसी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.