बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : जिले में पूर्ण श्रद्धा एंव सम्मान के साथ मनाया गया विजय दिवस

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 16, 2022 2:08 अपराह्न
 
टिहरी : ‘विजय दिवस‘ आज जनपद में पूर्ण श्रद्धा एंव सम्मान के साथ मनाया गया। ‘विजय दिवस‘ के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित नवनिर्मित युद्ध स्मारक बौराड़ी नई टिहरी में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका टिहरी सीमा कृषाली, चम्बा सुमना रमोला, ब्लॉक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट, एसएसपी नवनीत भुल्लर, एडीएम रामजी शरण शर्मा, लक्ष्मी देवी पत्नी शहीद नायब सूबेदार वीर सिंह, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी टिहरी गढ़वाल ले.क.(अ.प्रा.) जी.एस. चन्द सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शहीदों के चित्रों पर पुष्प चक्र एवं पुष्प मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजली दी गयी।

जिला सैनिक कल्याण विभाग एवं 342 फील्ड रेजिमेंट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में 342 फील्ड रेजिमेंट के जवानों द्वारा शहीद वीर सपूतों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा 6 ग्रीन एडीयर द्वारा मधुर सेना बैंड धुन का प्रदर्शन किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत, देशभक्ति गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। इस मौके पर वीर शहीदों की वीरांगनाओ/आश्रितों एवं पूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि आज का दिन बड़े गर्व का दिन है, आज ही के दिन 1971 में 13 दिन के युद्ध में भारत ने पकिस्तान को आत्मसर्मपण करने पर मजबूर कर विजय हांसिल की। युद्ध में वीर गति को प्राप्त हुए शहीदों की वीरागंनाओं/आश्रितों एवं पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कहा कि हमारे सैनिक हमारे गौरव है, सीमाओं पर तैनात सैनिक निडर होकर देश की रक्षा कर रहे हैं, तभी देश निशचिन्त होकर कार्य हो रहे हैं और हम यह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। कहा कि सेना एवं सैनिकों के आश्रितों के प्रति दया भाव नहीं सेवा भाव से कार्य करें। इस मौके पर 1971 के युद्ध में शामिल पूर्व सैनिक इन्द्र सिंह द्वारा भी युद्ध के अपने अनुभव साझा किये गये। मंच संचालन सुशील कोटनाला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नायब सूबेदार वी.के. पटनायक, अध्यक्ष पूर्व सैनिक टिहरी गढ़वाल देव सिंह पुण्डीर, आ.केप्टन डी.एस. बागरी, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा प्रमोद उनियाल, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक वी.के. ढौंडियाल, एडीआईओ सूचना भजनी भण्डारी सहित शहीदों के परिजन, पूर्व सैनिक, मीडिया प्रतिनिधि, स्कूली बच्चे एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी में पर्यटन की नई उड़ान, ट्रेकिंग-साइक्लिंग से खुले रोजगार के रास्ते
  • बैंक ग्राहकों के लिए राहत : 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल रद्द
  • शेयर बाजार में हफ्ते की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 900 अंक तक टूटा
  • LPU में छात्र प्रदर्शन हिंसक, 10 दिन के लिए कक्षाएं स्थगित
  • उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू अभियान तेज
  • उत्तराखण्ड : पहाड़ों पर फंसे 136 ट्रैकर्स
  • उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने से पहले हंगामा, पथराव के बाद आंसू गैस
  • उत्तराखण्ड में भारी बारिश, बर्फबारी और लैंडस्लाइड
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर-मलबे की चपेट में आया पांच वर्षीय बच्चा, मौत
  • विश्व कौशल प्रतियोगिता में भारत का शानदार प्रदर्शन, चिन्यालीसौड़ की रिटेल सेल्स में सानिया जोशी ने देश के लिए जीता सिल्वर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.