मंगलवार, फ़रवरी 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लक्ष्मणझूला पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर अंतरराज्यीय महिला टप्पेबाज गिरोह

शेयर करें !
posted on : मई 4, 2025 6:32 अपराह्न

लक्ष्मणझूला : पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा घाटों,आरती स्थलों तथा महत्वपूर्ण मठ,मंदिरों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने ओर सतर्कता बरतने के लिए थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला को निर्देशित किया गया है साथ ही उनके द्वारा ऐसे स्थानों पर घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए गए है जिस पर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के द्वारा थाना क्षेत्र में ऐसे स्थानों पर नजर रखने के लिए थाने पर तीन फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है , बीते रोज ऐसे ही एक मामले में लक्ष्मणझूला पुलिस ने शातिर महिला अंतराज्यीय टप्पेबाजो के गिरोह को धर दबोचा है

घटना के अनुसार अंशुमाला बंसल निवासी ए–127 फर्स्ट फ्लोर फ्लैट नंबर 02 लेक गर्जन्स कोलकाता दक्षिण पश्चिम बंगाल द्वारा बीते शाम लक्ष्मणझूला थाने पर आकर बताया की वह आज रामझूला ओर परमार्थ आश्रम में दिल्ली से घूमने आई थी तो गीता आश्रम के आस पास में मुझे छ:, सात महिलाए मिली और मुझे बातो में उलझाने लगी और मुझ से बात करते करते ही मौका पाकर मेरा कीमती बैग जिसमें डेबिट ,क्रेडिट कार्ड तथा ढाई हजार रुपए की नकदी ओर अन्य आवश्यक सामान रखा हुआ था,जिसको इन महिलाओं के द्वारा चोरी कर दिया गया है, जिस पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के नेतृत्व में गठित फ्लाइंग स्क्वायड टीमो के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और साथ ही पुलिस टीम ने ऐसी घटनाओं में शामिल रहे पूर्व अपराधियों की भी कुंडली खंगालने के साथ ही ऐसे तरीकों से अपराध करने वाले गिरोह को भी ट्रैक करना शुरू कर दिया , जिसमें पुलिस ने दो दर्जन सीसीटीवी कैमरो को खंगाला और बेहतर सर्विलांस का प्रयोग करते हुए महिला टप्पेबाज गिरोह को फ्लाइंग स्क्वायड पुलिस टीम द्वारा शत प्रतिशत सामान के साथ आज सुबह में लक्ष्मणझूला क्षेत्र स्थित नाग बाबा तिराह जाने वाले रास्ते पर गिरफ्तार कर लिया गया,

पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के नाम पते क्रमशः नैना पत्नी अमजद निवासी फरीदपुरी दिल्ली उम्र 24 वर्ष,प्रिया पत्नी सरजू निवासी फरीदपुरी दिल्ली उम्र 40 वर्ष,प्रीति पत्नी गोविंद निवासी फरीदपुरी दिल्ली,साक्षी पत्नी धर्म सिंह निवासी फरीदपुरी दिल्ली उम्र 18 वर्ष ,कोमल पत्नी वृष निवासी फरीदपुरी दिल्ली उम्र 20 वर्ष, सोनिया पत्नी नीरज पता फरीदपुरी दिल्ली उम्र 26 वर्ष ओर शारदा पत्नी अमन पता फरीदपुरी दिल्ली उम्र 30 वर्ष है ,टप्पेबाज गिरोह के महिला सदस्यों से पूछताछ करने पर मालूम चला है की वह चार धाम यात्रा और मेले त्योहार पर ही गैंग बनाकर ऐसे स्थानो पर आते हैं, ओर वहां पर गंगा घाट और अन्य स्थानों पर बैठकर ध्यान ओर घूमने वाली महिलाओं को अपनी बातों में उलझा कर उनके कीमती बैग और सामान की चोरी करती है अभियुक्त गण ने यह भी बताया कि वह पूर्व में प्रयागराज,हरिद्वार और नासिक में भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुकी है साथ ही गिरोह के सदस्यों से पूछताछ करने पर मालूम चला है कि वह सभी आपस में पारिवारिक रिश्तेदार हैं और काफी समय से यह काम कर रही है ।इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया की

महिला टप्पेबाज गिरोह के पकड़े गए सभी सदस्यों के अपराधिक इतिहास की जानकारी करने के लिए राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के साथ ही राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो से भी संपर्क स्थापित किया जा रहा है । अभियुक्त गण को आज मुकदमे में न्यायिक रिमांड ओर विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय पौड़ी भेज दिया गया है वही थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया है की लक्ष्मणझूला पुलिस ऐसे घटनाओं में शामिल हो रहे अपराधियों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कानूनी कार्यवाही करेगी,फ्लाइंग स्क्वायड पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उत्तम रमोला अपर उप निरी0 मनाली राठी हेड कां0 सुवर्धन, केसर सिंह राजीव कवि शामिल रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन
  • “विकल्प रहित संकल्प” के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • कोटद्वार में रेल यात्रियों सुरक्षा और सुविधा को लेकर RPF, GRP और रेलवे के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित
  • पंचायत भूमि के कब्ज़ों को चिह्नित कर तुरंत हटायें – महाराज
  • गैंड न्याय पंचायत में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 35 शिकायतें दर्ज, पेयजल सचिव रणबीर सिंह चौहान ने सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं
  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
  • ज्योतिर्मठ क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब, मां कालिका रथयात्रा के समापन अनुष्ठान शुरू
  • विधानसभा बजट सत्र को लेकर अलर्ट मोड पर चमोली पुलिस
  • 2027 में ही आयोजित हो श्री नंदादेवी राजजात यात्रा, नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ और पडाव भी यात्रा मानचित्र में हों शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.