सोमवार, दिसम्बर 11, 2023
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th दिसम्बर 2023
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़़ ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन, बद्रीनाथ धाम की अलौकिक सुंदरता देख अभिभूत दिखे उप राष्ट्रपति

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़़ ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन, बद्रीनाथ धाम की अलौकिक सुंदरता देख अभिभूत दिखे उप राष्ट्रपति
शेयर करें !
posted on : दिसंबर 27, 2023 2:44 अपराह्न

चमोली : भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपनी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड के साथ भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए और देश की एकता, अखंडता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। उप राष्ट्रपति अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत 27 अक्टूबर, 2023 को वायुसेना के विशेष विमान से बद्रीनाथ आर्मी हेलीपैड पहुंचे। हेलीपैड पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। यहां से उपराष्ट्रपति कार से बद्रीनाथ मंदिर पहुॅचे। मंदिर में करीब 25 मिनट तक बद्री विशाल की वेदपाठ एवं विशेष पूजा की। बद्रीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी एवं तीर्थपुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा संपन्न की और प्रसाद स्वरूप उन्हें बद्री तुलसी माला, बद्री प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किए। 

मंदिर परिसर में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने उपराष्ट्रपति को भोजपत्र पर अंकित बद्री विशाल की आरती, स्मृति चिन्ह एवं स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट की। वही श्री बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड एवं अन्य पदाधिकारियों ने उपराष्ट्रपति का फूल मालाओं से स्वागत किया। भू-बैकुंठ धाम की अलौकिक सुंदरता देख उपराष्ट्रपति अभिभूत दिखे। मंदिर से निकलते समय उन्होंने हाथ हिलाकर बद्रीनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।

इस दौरान उपराष्ट्रपति ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित पुनर्निर्माण कार्यो की जानकारी भी ली और विपरीत एवं कठिन परिस्थितियों मे इस चुनौतीपूर्ण कार्य को आगे बढाने के लिए पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए बधाई दी। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए थे। साथ ही कन्टीजेन्सी प्लान के तहत गौचर में भी सभी व्यवस्थाए रखी गई थी। उपराष्ट्रपति के बद्रीनाथ भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, एडीएम डॉ अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी, ईओ सुनील पुरोहित, सदस्य भाष्कर डिमरी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।

 

1 of 8
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2023/12/VIDEO-ADD.mp4

हाल के पोस्ट

  • वंदे मातरम संगठन ने 2022-23 की निष्प्रयोजन सामान बेचने पर लगाए गंभीर आरोप
  • कर्नल जगत सिंह नेगी का विदाई समारोह धूमधाम से मनाया
  • उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट विषय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन
  • एसपी रेखा यादव के निर्देशन में वन्यजीव तस्कर पर बड़ी कार्यवाही, चमोली पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने भालू की दुर्लभ 43 ग्राम पित्त की थैली के साथ 01 वन्यजीव तस्कर को किया गिरफ्तार
  • डीएम सोनिका ने सुनी जन समस्याएं, 86 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रान्तीय रक्षक दल के स्थापना दिवस पर रैतिक परेड का मान प्रणाम किया ग्रहण, पीआरडी जवानों को दिया तोहफा
  • सचिव विनोद प्रसाद रतूडी ने ली जनपद चमोली में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक, अंतर विभागीय समन्वय के साथ विकास कार्यो को तेजी से आगे बढ़ाने के दिए निर्देश
  • भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद में 06 दिवसीय फैकल्टी मेंटर डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ समापन, देवभूमि उद्यमिता योजना के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय नंदानगर से हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. दीपा ने किया प्रतिभाग
  • ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की व्यवस्थाओं से जुड़े श्रमिकों एवं पर्यावरण मित्रों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया धन्यवाद, श्रमिकों के साथ भोजन कर इस महत्वपूर्ण आयोजन में उनके योगदान को सराहा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड” का विमोचन, राज्य स्थापना के इस कालखण्ड में स्थापित हुये विकास के नये प्रतिमान, उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारी प्रतिबद्धता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.