posted on : दिसम्बर 9, 2021 5:36 अपराह्न
कोटद्वार । देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाॅफ जनरल बिपिन रावत व 12 अन्य सेना के अफसरों के तमिलनाडु में हैलीकाॅप्टर दुर्घटना में शहीद होने पर विभिन्न संगठनों ने दुख व्यक्त किया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में मुख्य रूप से नगर निगम के पार्षद गण, भारत विकास परिषद, व्यापार मंडल नगर, व्यापार मंडल भाबर, नगर भाजपा, कांग्रेस सहित समस्त सरकारी कार्यालय, विघालयों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा । इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय शहीद बिपिन रावत को एक राष्ट्रभक्त सैन्य अधिकारी बताते हुए कहा कि वे एक राष्ट्रभक्त सैनिक थे। वे ही पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक हो वे ही उसके योजनाकार रहे। कहा कि देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाॅफ और उससे पूर्व सेना प्रमुख रहते हुए जनरल बिपिन रावत ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए तथा देश एवम उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया। सेनाओं के लिए आवश्यक साजो सामान से लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों तथा संचार नेटवर्क स्थापित करने के हेतु उनका सुझाव सीधे सरकार को मिलता था तथा सरकार भी उस पर यथाशीघ्र निर्णय लेती थी।




