उत्तरकाशी / यूके (कीर्तिनिधी सजवाण): जिला कांग्रेस मुख्यालय गांधी वाचनालय, उत्तरकाशी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की ७६वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेसजनों नें उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें व उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद किया। इसके अलावा युवा कांग्रेस उत्तरकाशी के आह्वाहन पर सभी कांग्रेसजनों ने कुटेटी मार्ग पर स्थित “राजीव वन” में वृक्षारोपण कर उनकी स्मृति में पौधे रोपित किये। इस मौके पर पंचायती राज, सूचना क्रांति एवं आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव जी के योगदान को याद कर उन्हें श्रधांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर हुई विचार गोष्ठी में प्रधानमंत्री रहते उनके कार्यों को याद कर अनेक पहलुओं पर चर्चा की गयी। राजीव गांधी न केवल युवाओं को शक्ति देने के पक्षधर थे, बल्कि उन्होंने उस दिशा में कदम भी उठाए। पंचायतीराज को सशक्त बनाने और 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार जैसे कदम उनके पांच साल के कार्यकाल की महान उपलब्धियों में गिने जाते रहेंगे। राजीव गांधी जी के 5 साल के कार्यकाल में महिलाओं को अधिकार देने से लेकर पंचायतीराज व्यवस्था के तहत लोकतंत्र को मजबूत करने तक भारत ने विकास के पथ पर कदम बढ़ाए। राजीव गांधी देश में महिलाओं को सशक्त बनाकर भारत में परिवर्तन लाए।
देश की गरीब जनता को गरीबी से निकालने से लेकर अनेकों क्षेत्र में देश ने प्रगति की। देश के लोकतंत्र से लेकर एकता और अखंडता की रक्षा तक अन्य राष्ट्रों के सामने भारत ने विकास की ओर अग्रसर देश के रूप में एक उदाहरण पेश किया। आज राजीव गांधी जी की सोच एवं विचार प्रासंगिक है
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, भटवाड़ी कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्षा मीना नौटियाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष राणा, नगरपालिका सभाषद सविता भट्ट, कविता जोगेला, महावीर चौहान कांग्रेस उपाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल, जीत सिंह गुसाईं, संजू उप्पल, कमली भंडारी, पार्टी प्रवक्ता भूपेश कुड़ियाल, दिवाकर भट्ट, यशपाल सजवाण, प्रताप प्रकाश पंवार, हरीश राणा, युवा कांग्रेस के गोपाल भंडारी, आकाश भट्ट, सुधीश पंवार, नवीन गुसाईं, योगेश डंगवाल, दीपक रावत, विनोद रावत, हिम्मत चौहान सहित अनेक मौजूद रहे।




Discussion about this post