सोमवार, जून 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : होम वोटिंग के लिए माईक्रो ऑब्जवर्स के साथ ही मतदान कर्मियों एवं वीडियोग्राफर्स को दिया गया प्रशिक्षण

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 5, 2024 5:13 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण):  जिले में दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से होम वोटिंग के सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। होम वोटिंग के लिए माईक्रो ऑब्जवर्स के साथ ही मतदान कर्मियों एवं वीडियोग्राफर्स को आज जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षण दिया गया। होम वोटिंग हेतु 6 अप्रैल से मतदान पार्टियों के प्रस्थान का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नियमित वोटिंग के लिए नियुक्त कर्मियों को भी 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिए जाने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि होम वोटिंग का कार्य अत्यंत संवेदनशील प्रकृति का कार्य है लिहाजा मतदानकर्मी पूरी सतर्कता बरतते हुए तय नियमों और प्रक्रिया के अनुसार दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर-घर मतदान कराने का कार्य संपन्न करवाएं। उन्होंने कहा कि पूरा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कर मूल वीडियो फुटेज को रिकार्ड में सुरक्षित रखा जाय तथा मतदान की गोपनीयता व शुचिता का पूरा ध्यान रखा जाय। उन्होंने माईक्रो आब्जवर्स से होम वोटिंग की पूरी प्रक्रिया पर निरंतर निगाह बनाए रखने का आग्रह किया।
जिले में होम वोटिंग का पहला दौर 8 से 10 अप्रैल को होगा तथा इसमें छूटे हुए मतदाताओं को दूसरे चरण में 11 से 14 अप्रैल तक होम वोटिंग के माध्यम से मतदान की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिले में होम वोटिंग सुविधा का लाभ उठाने के लिए फार्म 12 डी में आवेदन करने वाले मतदाताओं में से कुल 484 मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट जारा किया गया है। जिनमें  85 वर्ष से अधिक आयु के 339 मतदाता तथा 145 दिव्यांग मतदाता हैं। होम वोटिंग हेतु चिन्हित यह वोटर्स ईवीएम से मतदान हेतु पात्र नहीं होंगे। होम वोटिंग के लिए पुरोला विधान सभा क्षेत्र के लिए 19 यमुनोत्री में 34 तथा गंगोत्री में 22 मतदान टोलियां बनाई गई हैं। मतदान केन्द्रों के लिए 6 अप्रैल से मतदान टोलियों की रवानगी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अधिकांश बूथों पर इस सुविधा का लाभ उठाने वाले एक या दो ही मतदाता हैं। लेकिन सभी बूथों के लिए माईक्रो प्रेक्षक व वीडियोग्राफी टीम तथा सुरक्षा व्यवस्था करने के साथ ही मतदानकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिला निर्वाचन अधिकारी जय किशन, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण जे.पी.तिवारी, नोडल अधिकारी माईक्रो ऑब्जवर्स राजीव कुमार भी उपस्थित रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
  • पहाड़ में वरदान बनी 1962 मोबाइल वेटेरिनरी सेवा, एक कॉल में घर पहुंच रहे पशु चिकित्सक, पौड़ी में अब तक 44 हजार से अधिक पशुओं का उपचार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.