posted on : जुलाई 9, 2022 6:11 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अपर्ण यदुवंशी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जनपद में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने एवं वर्तमान परिस्थितियों में वर्षात के चलते निरन्तर चैकिंग अभियान चलाकर ओवर स्पीड/ओवर लोडिंग करने वालों के प्रति नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु यातायात पुलिस एवं सभी थाना प्रभारियों को आदेश किया गया है। जिसके तहत में आज राजेन्द्र नाथ, निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस उत्तरकाशी द्वारा चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किये गए,तथा ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। तीव्र गति से वाहन चला रहे एक मोटर साइकिल को मौके पर सीज किया गया। पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही निर्धारित गतिसीमा में चलने की अपील की गई।


