गुरूवार, जून 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

2027 में प्रदेश में परचम लहराएगी कांग्रेस – कुमारी शैलजा

शेयर करें !
posted on : जून 18, 2026 12:49 पूर्वाह्न

 

देहरादून। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर बुधवार सुबह देहरादून पहुंचकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने और भाजपा की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज करने पर जोर दिया।

बीजापुर गेस्ट हाउस में स्वागत
प्रदेश पहुंचते ही कुमारी शैलजा का बीजापुर गेस्ट हाउस में स्वागत किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उनके साथ एआईसीसी से जिला अध्यक्षों के चुनाव समिति के समन्वयक प्रभारी चिल्ला वामशी चंद्र रेड्डी भी मौजूद रहे।

जिला अध्यक्षों के साथ अहम बैठक
आज प्रथम बैठक जिला अध्यक्षों के साथ हुई, जिसमें 27 में से 25 जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में पिछले छह माह में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत नियुक्त जिला अध्यक्षों द्वारा किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया। आगामी तीन महीनों का रोडमैप भी साझा किया गया, जिसकी नियमित समीक्षा होगी।
बैठक में बूथ कमेटियों को मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, भाजपा की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन को गति देने और हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रभारी ने जिला अध्यक्षों से एक-एक कर व्यक्तिगत बातचीत भी की।

फ्रंटल संगठनों की बैठक
जिला अध्यक्षों की बैठक के बाद फ्रंटल और अनुशांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। पिछले कार्यकाल की समीक्षा में प्रभारी ने कुछ फ्रंटलों की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई और कहा कि आगे सभी प्रकोष्ठों और विभागों की भूमिका और अधिक मजबूत होनी चाहिए। हर कार्यक्रम में सभी को समान रूप से जिम्मेदारी लेनी होगी।

वरिष्ठ नेताओं के साथ रणनीतिक बैठक
फ्रंटल संगठनों की बैठक के बाद प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक हुई, जिसमें 2027 विधानसभा चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। कुमारी शैलजा ने राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के लिए प्रदेश नेतृत्व की सराहना की।

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदीप टम्टा, काजी निजामुद्दीन सहित अन्य विधायक मौजूद रहे। प्रभारी के साथ सह-प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव भी उपस्थित थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 2027 में प्रदेश में परचम लहराएगी कांग्रेस – कुमारी शैलजा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सर्वे जल्द
  • उत्तराखण्ड में SIR के तहत 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित,12 प्रतिशत डिजिटाईज
  • मुख्यमंत्री धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 150 किमी लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर की डीपीआर के लिए जल्द होगा सर्वे, हरिद्वार-ऋषिकेश की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
  • विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान, देवभूमि उद्यमिता योजना के माध्यम से पारंपरिक कला को बनाया रोजगार का साधन
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • तनिष्क फुटबॉल अकादमी में आयोजित द्वितीय समर फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले
  • सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डीएम डॉ. आशीष चौहान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.