उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढते जा रहे है,इसके साथ ही मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है। बीमारी की दहशत इस प्रकार छाई हुई है कि लोग किसी भी तरह इस संक्रमण से बचना चाहते है। ऐसे ही एक घटना आज जनपद उत्तरकाशी में सामने आई। उत्तरकाशी स्थित ग्राम चामकोट से थाना कोतवाली उत्तरकाशी को आज एक सूचना प्राप्त हुई कि गांव में एक व्यक्ति अनुज पुत्र श्री गंगा प्रसाद की मृत्यु हो गई है जो कि बीमार चल रहे थे तथा सम्भवत कोविड-19 से उनकी मृत्यु हुई है तथा यह भी ज्ञात हुआ कि कुछ समय पूर्व वह झारखण्ड से लौटे थे।
सूचना पर थानाध्यक्ष कोतवाली उत्तरकाशी द्वारा तत्काल नजदीकी चौकी डुण्डा से उ.नि. संजय शर्मा व म. कानि. कविता को थाना कोतवाली उत्तरकाशी से कानि. गिरीश व कानि. सुशील तोमर को मौके के लिए रवाना किया गया, मौके पर जाकर देखा गया तो कोरोना संक्रमण के डर के कारण गाँव के लोग मृतक के पास जाने से डर रहे थे जिस पर पुलिस जवानों के द्वारा इंसानियत का परिचय देते हुये PPE किट पहनकर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुये मृतक को उनके पैतृक घाट पर ले जाकर परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में हिन्दु रीति रिवाज के साथ उनका अन्तिम संस्कार किया गया। उत्तरकाशी पुलिस के इस मानवीय कार्य के लिए ग्रामीणों के द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया। विगत कुछ दिनों में इससे पूर्व भी उत्तरकाशी पुलिस जिला अस्पताल उत्तरकाशी में कोविड-19 के कारण मृत्यु हये 03 लोगों के अन्तिम संस्कार कर चुकी है।



Discussion about this post