उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी पंकज भट्ट के दिशा-निर्देशन में नशे,मादक द्रव्यों एवं ड्रग्स की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व जनपद में अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध लागातार चलाये जा रहे अभियान के मे कल की रात्रि थाना धरासू पुलिस के द्वारा थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल की देखरेख में पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान ओलवेदर बाईपास तिराह पीपलमण्डी से अभियुक्त अंतरिक्ष रमोला पुत्र राकेश चन्द्र रमोला निवासी पीपलमण्डी चिन्यालीसौड़ थाना धरासू जनपद उत्तरकाशी उम्र-24 वर्ष को वाहन संख्या UK10A-3342 (swift car) में 2.04 ग्राम अवैध स्मैक का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना धऱासू पर NDPS Act की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। वाहन को सीज कर थाने पर लाया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम
1-उ.नि. विनोद पंवार-थाना धरासू
2-कानि. अमित कुमार-थाना धरासू
3-कानि. अनिल तोमर




Discussion about this post