शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम मयूर दीक्षित ने राशन कार्ड को लेकर दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 31, 2020 11:05 अपराह्न

उत्तरकाशी /यूके कीर्तिनिधी सजवाण): जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के समस्त राशन कार्ड धारक उपभोक्ताओं से अपील की है कि शासन के आदेशानुसार वर्ष 2013 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में पूर्व से चयनित अन्त्योदय योजना के राशनकार्ड धारकों (गुलाबी रंग) को यथावत् रखते हुये पूर्व जारी बी0पी0एल0 राशनकार्डों को सम्मिलित करके ए0पी0एल0 परिवारों में से 15000/-(पन्द्रह हजार रूपये) तक मासिक आय वाले परिवारों को चिन्हित करते हुये प्राथमिक परिवारों के रूप में (खाद्य सुरक्षा योजना-सफेद रंग के राशनकार्ड) वर्तमान में प्रचलन में हैं और उक्त राशनकार्ड धारक सस्ते/निःशुल्क खाद्यान्न से लाभान्वित हो रहे हैं।

वर्तमान में कोरोना वैश्विक महामारी के फलस्वरूप महामारी अधिनियम-1897, उत्तराखण्ड महामारी अधिनियम कोविड-19 रेगुलेशन-2020 एवं आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 लागू है। आमजन को खाद्य सामग्री की कमी न हो इस हेतु प्रधानमंत्री ’’गरीब कल्याण अन्न योजना’’ के अन्तर्गत (गुलाबी रंग-अन्त्योदय राशनकार्ड एवं सफेद रंग खाद्य सुरक्षा/प्राथमिक परिवार) 05 कि0ग्रा0 प्रति यूनिट प्रतिमाह खाद्यान्न निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। जनपद में आम उपभोक्ताओं एवं जन प्रतिनिधियों ने यह संज्ञान में लाया है कि उक्त योजना में पूर्व से चयनित अधिकांश परिवारों के सदस्य सरकारी/अर्द्वसरकारी/सेना में नौकरी लग गये हैं एवं आर्थिक स्थिति अच्छी हो गयी है तथा वे उक्त योजना में पात्रता नहीं रखते हैं, जबकि अधिकांश परिवार निराश्रित, बेसहारा, निर्धनता एवं आय का कोई साधन नहीं की स्थिति में हैं तथा ऐसे परिवार उक्त योजनाओं से बंचित हैं।

शासन के आदेशानुसार 5.00 लाख रू0 तक वार्षिक आय वाले परिवारों को राज्य खाद्य योजना में चिन्हित किया गया था, वर्तमान में अधिकांश परिवार वार्षिक आय में वृद्वि के फलस्वरूप पात्रता से बाहर हो गये हैं। वर्तमान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत आच्छादित ऐसे अन्त्योदय एवं खाद्य सुरक्षा योजना-प्राथमिक परिवार जिनकी मासिक आय 15000/-रू0 से अधिक तथा राज्य खाद्य योजना में जिनकी वार्षिक आय 05 लाख से अधिक हो चुकी है, अपने राशनकार्डों को जिला पूर्ति अधिकारी, के कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र देकर समर्पण कर दें ताकि निर्धन/पात्र परिवारों को इसका लाभ प्राप्त हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि इसके अतिरिक्त उन्हीं राशनकार्ड धारकों को खाद्यान्न आदि निर्गत की जायेगी l जिनके राशनकार्ड ऑनलाईन/आधार वैलिडेट हो चुके हों। इस अपील के पश्चात् भी यदि किसी उपभोक्ता के द्वारा निर्धन/असहाय एवं बेसहारा परिवारों हेतु जारी सस्ते/निःशुल्क खाद्यान्न का अपात्र होते हुये भी अवैध तरीके से उपभोग किया जाता है अथवा किया जाना पाया जायेगा तो सम्बन्धित उपभोक्ता का राशनकार्ड निरस्त करते हुये उसके विरूद्व आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955, महामारी अधिनियम-1897 एवं आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के तहत् सुसंगत प्राविधानों के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
  • घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण : रेखा आर्या
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.