उत्तरकाशी /यूके (कीर्तिनिधी सजवाण): जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला सभागार कक्ष में गंगा समिति की बैठक ली। उन्होनें कहा कि मानसून को दृष्टिगत रखते हुए शहर के नालों व ज्ञानसू नाले की वृहद स्तर से सफाई कराना सुनिश्चित करे . जिलाधिकारी ने जल संस्थान अधिशासी अभियंता को घराट मौहल्ले मे वर्तमान में अस्थाई रूप से गन्दे पानी के निस्तारण हेतु नाली एंव टैंक के सफाई कार्यों की फोटो नियमित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए व संक्शन मशीन के माध्यम से टैंको की सफाई संबधी रोस्टर भी प्रस्तुत करें .
जिलाधिकारी ने कहा कि 100% सेग्रीकेशन व जीरो वेस्ट मैनेजमेंट पर कार्य किया जाए . उन्होंने संबंधित यूजेवीएनएल के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ठोस अपशिष्ट मैनेजमेंट के तहत कराये जाने वाले कार्यो की प्रगति रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें व हरेला पर्व पर उत्तरकाशी नगर, चिन्यालीसौड़ नगर क्षेत्र में सिटी फॉरेस्ट विकसित किए जाने को लेकर आम,अमरूद आदि वृक्षों के रोपण किये जाने को लेकर कार्य किये जायें .
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को जैव चिकित्स्य अपशिष्ट अधिनियम के अन्तर्गत गैर पंजीकृत निधान केन्द्रों के विरुद्ध सील करने की अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिये . बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पीसी डंडरियाल, उप जिलाधिकारी आकाश जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीपी जोशी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बीएस डोगरा, पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटूड़ा, नगर पालिका निरीक्षक कुसुम राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.




Discussion about this post