सोमवार, मई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका

शेयर करें !
posted on : मार्च 15, 2026 7:53 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम द्वारा आयोजित षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का जैन धर्मशाला देहरादून में आज विधिवत एवं गरिमामय वातावरण में समापन हुआ। समापन समारोह में संस्कृत शिक्षा विभाग के सचिव दीपक कुमार गैरोला एवं टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री 108 कृष्णागिरी जी महाराज तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने की एवं प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी ने अपनी विशिष्ट उपस्थिति दर्ज कराई।

समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने भारतीय संस्कृति में षोडश संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कार भारतीय जीवन पद्धति की मूल आत्मा हैं। ये संस्कार मनुष्य के जन्म से लेकर जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण चरणों में उसे आध्यात्मिक, नैतिक और सामाजिक रूप से परिष्कृत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में संस्कारों की वैज्ञानिकता और प्रासंगिकता को समझना तथा समाज तक पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है।

संस्कृत शिक्षा के सचिव दीपक गैरोला ने अपने संबोधन में आयोजित इस प्रकार की प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आग्रह किया कि वे इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और अनुभव को समाज में प्रसारित करें तथा भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने में योगदान दें।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम/विश्वविद्यालय/निदेशालय द्वारा संस्कृत शिक्षा के विकास हेतु सतत प्रयास किये जा रहे हैँ. श्री गैरोला ने संस्कृत शिक्षा विभाग के द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं से सभी को अवगत कराया जिसमें बालिकाओं हेतु गार्गी छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जाति/जनजाति हेतु डॉ भीमराव अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना, संस्कृत विद्यालयों में गणित-विज्ञान विषय की शुरुआत जिससे आने वाले समय में संस्कृत के छात्र भी JEE/NEET की परीक्षा दे सकें, प्रत्येक जिले में एक संस्कृत ग्राम, संस्कृत विषय से सिविल सेवा दे रहे विद्यार्थियों हेतु फ्री IAS कोचिंग, संस्कृत में AI, संस्कृत संभाषण शिविरों का आयोजन इत्यादि योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ भविष्य में मंत्र चिकित्सा, प्रज्ञा चक्षु विद्या/वैदिक मानस योग जैसी अनेकानेक योजनाओं पर कार्य करने के बारे में जानकारी दी.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तराखंड कुसुम कंडवाल ने कहा कि षोडश संस्कार केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं हैं, बल्कि ये व्यक्ति के जीवन को अनुशासित, संस्कारित और सामाजिक रूप से उत्तरदायी बनाने का माध्यम भी हैं। उन्होंने इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाओं को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को उपनयन, वेदारंभ, चूड़ाकर्म, विद्यारंभ, विवाह, समावर्तन आदि विभिन्न संस्कारों का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षकों द्वारा विधि-विधान, मंत्रोच्चारण तथा संस्कारों की वैज्ञानिक पृष्ठभूमि का भी विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस प्रकार भारतीय संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण की भावना के साथ यह प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक सुभाष जोशी, सहसंयोजक एवं नोडल अधिकारी मनोज शर्मा, आचार्य विशाल मणि भट्ट, आचार्य पंकज, आचार्य अंकित बहुगुणा महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा, विनय प्रजापति, श्री गुरु राम राय लक्ष्मण संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शैलेंद्र प्रसाद डंगवाल, डॉ मनीष भंडारी, डॉ मुकेश खंडूरी,आसाराम,रितु कौशिक, इंदु आदि उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तेंदुआ – गुलदार या लेपर्ड : रहस्य, रोमांच और वास्तविकता का संगम
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली राहुल गुसाईं की जिंदगी, गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी व्यवसाय से बने आत्मनिर्भर
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश
  • संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
  • एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड का पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफल; अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन
  • नेशनल अवार्ड मिलने पर व्यापार मंडल ने वैद्य टेक वल्लभ का भव्य सम्मान
  • जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील जिला प्रशासन, 80 वर्षीय बुजुर्ग रानी महेंद्रु की शिकायत पर डीएम सविन बंसल ने तलब की एटीआर; हरकत में आए विभाग
  • हेमकुंड मार्ग से हटी बर्फ, सेना व सेवादोरों की मेहनत लाई रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.