रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : धरासू पुलिस ने 01 किलो 786 ग्राम अवैध चरस के साथ हरियाणा के 03 युवको को किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 19, 2022 1:35 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): फिल्म उड़ता पंजाब की तरह वर्तमान परिदृष्य में नशे का प्रचलन दिनोदिन बढता जा रहा है, विशेषकर नौजवान दिन-प्रतिदिन नशे के चंगुल में फंसते चले जा रहे हैं, यह कुरीति समाज के लिए एक मुख्य चुनौती बनती जा  रही है, आये दिन युवा अफीम, चरस, स्मैक आदि नशीले पदार्थों के आदी बनकर अपने जीवन को खतरे में डाल रहे हैं। समाज से इस कुरीति को खत्म करने के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड एवं पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी पीके राय द्वारा उत्तरकाशी पुलिस को एक ओर आम जनता को नशे के प्रति जागरुक करने तथा दूसरी तरफ नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सतर्कता बरतकर लगातार चैकिंग के निर्देश दिये हुये हैं। 
उत्तरकाशी पुलिस जनपद में अवैध गतिविधियों व नशा तस्करों पर लगातार लगाम कस रही है, नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान को सफल बनाते हुये सीओ उत्तरकाशी अनुज कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक धरासू कमल कुमार लुण्ठी की देखरेख में धरासू पुलिस द्वारा कल उपनिरीक्षक रोहित कुमार के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान नगुण बैरियर से पानीपत हरियाणा निवासी 03 युवकों पवन कुमार, पुत्र  जिले सिंह निवासी दरियापुर थाना मतलौड, पानीपत हरियाणा उम्र 30 वर्ष कुनाल सैनी पुत्र धर्म सिंह सैनी ग्राम दरियापुर थाना मतलौड पानीपत हरियाणा उम्र 32 वर्ष व अनिल वर्मा पुत्र हरि सिंह निवासी हरि नगर सैनी कॉलनी थाना मॉडल टाउनको पानीपत हरियाणा 30 वर्ष को मारुति कार SUX (HR 29AF 0810) से 01 किलो 786 ग्राम अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। (जिसकी कीमत लगभग 180,000रूपये)।  
बरामद माल व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त तीनों युवकों के विरुद्ध थाना धरासू पर NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस द्वारा सीज कर दिया गया है, अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, तीनों युवकों को आज  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। ये तीनों युवक उत्तरकाशी के ग्रामीण इलाकों से चरस एकत्र कर उसे मुनाफे के लिए हरियाणा ले जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा गिरफ्तारी वारंट की करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनके द्वारा टीम को ₹5000 का पारितोषिक दिया गया। 

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक रोहित कुमार-  थाना धरासू
  2. कानि. अमित कुमार-  थाना धरासू
  3. कानि. दीवान सिंह-    थाना धरासू
  4. कानि. विनोद कुमार-  थाना धरासू
 
                
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय सवार, 10 सुरक्षित, एक लापता
  • मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कुछ घंटों में मिली सिलाई मशीन
  • बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितता : पूर्व सीईओ समेत तीन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
  • बागेश्वर : हरेला पर जनपदवासियों को विभिन्न वन एवं उद्यान नर्सरियों से मिलेंगे निःशुल्क पौधे
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • सोशल मीडिया शिकायत पर प्रशासन एक्शन में, बृहद सफाई अभियान से चमकी नैनीझील
  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी : CCTV में मोबाइल के नीचे नोटों की गड्डी जैसा कुछ ले जाता दिखा आरोपी कर्मचारी, पुलिस ने खंगाले गणना कक्ष के फुटेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.