शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी : CCTV में मोबाइल के नीचे नोटों की गड्डी जैसा कुछ ले जाता दिखा आरोपी कर्मचारी, पुलिस ने खंगाले गणना कक्ष के फुटेज

शेयर करें !
posted on : जुलाई 12, 2026 4:30 अपराह्न

चमोली। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की राशि में कथित हेराफेरी के मामले की जांच में महत्वपूर्ण सुराग सामने आया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गणना कक्ष से मोबाइल के नीचे नोटों की गड्डी जैसी वस्तु लेकर बाहर निकलता दिखाई दिया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए घटना के दिन ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं।

शुक्रवार को पुलिस टीम ने बदरीनाथ मंदिर पहुंचकर लगभग दो घंटे तक गणना कक्ष और उससे जुड़े क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, उनकी दिशा और गणना कक्ष से बाहर जाने वाले मार्गों की रिकॉर्डिंग का बारीकी से परीक्षण किया गया। कंट्रोल रूम में घटना वाले दिन की फुटेज देखने पर दो जुलाई सुबह 9:34 बजे आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल के हाथ में मोबाइल के नीचे नोटों की गड्डी जैसी वस्तु दिखाई दी।

पुलिस ने उस दिन गणना कक्ष में मौजूद बीकेटीसी कर्मचारियों से पूछताछ की और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के बयान भी दर्ज किए। मामले से जुड़े अन्य कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

उधर, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) की चार सदस्यीय जांच समिति ने अपनी जांच पूरी कर ली है। समिति ने एक सप्ताह तक सीसीटीवी फुटेज, कर्मचारियों की तैनाती और गणना प्रक्रिया सहित सभी पहलुओं की जांच की। समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट मुख्य कार्याधिकारी को सौंपेगी। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने जांच पूरी होने की पुष्टि करते हुए कहा कि रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच राज्य सरकार द्वारा गठित तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति ने भी जांच शुरू कर दी है। समिति के अध्यक्ष एवं गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जांच की रूपरेखा तय की। समिति जल्द बदरीनाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण करेगी तथा संबंधित दस्तावेज, सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारियों के बयान के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच करेगी।

गौरतलब है कि भैरव सेना के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री की शिकायत के बाद यह मामला सामने आया था। प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को पहले गणना और प्रोटोकॉल ड्यूटी से हटाया गया तथा बाद में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर निलंबित कर दिया गया। मामले की पुलिस जांच और विभागीय कार्रवाई समानांतर रूप से जारी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.