गुरूवार, मार्च 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी धराली आपदा : बचने के लिए लेकिन बहा ले गया जलजला…!  

शेयर करें !
posted on : अगस्त 5, 2025 11:43 अपराह्न

उत्तरकाशी : धराली में मंगलवार को हुई भीषण आपदा ने पूरे इलाके में भारी तबाही मचाई है। खीरगाड़ में बादल फटने के बाद आए मलबे ने खीरगंगा नदी को उफान पर ला दिया, जिससे धराली का मुख्य बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। इस दौरान का एक भयावह वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ ही सेकंड में कई होटल और लॉज ढहते नजर आ रहे हैं।

धराली, गंगोत्री यात्रा का एक प्रमुख पड़ाव है, जहां बड़ी संख्या में होटल, लॉज और रेस्टोरेंट स्थित हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि खीरगंगा नदी के मार्ग पर भारी मलबा तेज गति से बह रहा था, जिसने अपने रास्ते में आए कई होटलों और लॉजों को पलक झपकते ही ध्वस्त कर दिया। वीडियो में कुछ लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है, जबकि दूर खड़े लोग उन्हें चिल्लाकर आगाह करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पानी और मलबे का शोर इतना तेज था कि कुछ भी सुनाना मुश्किल था।

चार की मौत, रेस्क्यू जारी

इस आपदा में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं और कुछ लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। एनडीआरएफ की 4 टीमें, एसडीआरएफ की 3 टीमें और भारतीय सेना के जवान मौके पर बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।

सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन

भारतीय सेना ने बताया कि हर्षिल स्थित भारतीय सेना शिविर से लगभग 4 किलोमीटर दूर धराली गांव के पास दोपहर 1:45 बजे हुए भूस्खलन के बाद से ही सेना के जवान बचाव अभियान में लगे हुए हैं। सेना ने अब तक 15-20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है और घायलों को हर्षिल स्थित अपने चिकित्सा केंद्र में उपचार दिया जा रहा है। खोज और बचाव कार्य लगातार जारी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पुलिस और RBI अफसर बनकर लूटे 2.07 करोड़ रुपये, हाई कोर्ट ने CBI की हाई-टेक टीम को सौंपी जांच
  • 1 अप्रैल से बदलेंगे HRA के नियम, मकान मालिक से रिश्ता छिपाया तो लगेगी 200% तक पेनल्टी
  • “धुरंधर 2” को लेकर बढ़ा क्रेज, दमदार कहानी और बड़े एक्शन का वादा
  • कोटद्वार : जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले को कोर्ट ने सुनाई 4 साल कैद और जुर्माने की सजा
  • चैत्र नवरात्रि आज से प्रारंभ, कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा
  • महाविद्यालय कोटद्वार की जंतु विज्ञान विभागीय परिषद के तत्वावधान में विभागीय प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • जनपद की रैंकिंग सुधारने को लेकर सीडीओ सख्त, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
  • लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण व निःशुल्क विधिक सहायता के विस्तार पर जोर
  • चुनौतियों के बीच बद्रीनाथ मास्टर प्लान ने पकड़ी रफ्तार
  • कुआरी पास की वादियों में उमड़ा पक्षी प्रेमियों का हुजूम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.