बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चुनौतियों के बीच बद्रीनाथ मास्टर प्लान ने पकड़ी रफ्तार

शेयर करें !
posted on : मार्च 19, 2026 3:45 अपराह्न

बद्रीनाथ : शीतकाल के दौरान कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के कारण बीते दिसंबर माह से थमे बद्रीनाथ मास्टर प्लान के पुनर्निर्माण कार्यों को एक बार फिर युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। मार्च के महीने में बद्रीनाथ धाम में खराब मौसम और रविवार से लगातार हो रही बर्फबारी के बावजूद निर्माण एजेंसियां मोर्चे पर डट गई हैं। धाम में इस समय अलकनंदा नदी के तट पर सुरक्षा दीवार के निर्माण और सौंदर्यीकरण के साथ-साथ आधुनिक तकनीक से बन रहे हाई-टेक अस्पताल का कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न पैदल रास्तों को दुरुस्त करने का काम भी प्राथमिकता के आधार पर शुरू हो गया है।

ज्योतिर्मठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले सभी प्रमुख व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों को पूर्ण करना है। इसी क्रम में पी.ए.यू. (PAU) की टीम और लगभग 100 मजदूर धाम पहुँच चुके हैं, जबकि आगामी कुछ दिनों में 400 अतिरिक्त श्रमिकों की खेप भी कार्य में जुट जाएगी। पूर्व मे डीएम गौरव कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय रहते कार्य पूरा करें ताकि आगामी यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हालांकि, वर्तमान में कार्य के साथ-साथ रसद आपूर्ति की चुनौती भी सामने आ रही है। धाम में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की किल्लत के चलते मजदूरों के लिए भोजन पकाने का संकट पैदा हो गया है। इस पर इंडियन गैस एजेंसी की प्रबंधक सीमा भंडारी ने आश्वासन दिया है कि निर्माण कार्यों में बाधा नहीं आने दी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर मजदूरों के लिए 5 किलोग्राम के छोटे सिलेंडरों की तत्काल व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि विषम मौसम के बावजूद आपूर्ति की इन समस्याओं का समाधान जल्द ही निकाल लिया जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
  • DM ने जनगणना की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, 20 मई तक मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित
  • कांग्रेस का TVK को समर्थन, विजय के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ
  • विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत, मिक्स मार्शल आर्ट में इंडोनेशिया के अंगा को पराजित कर जीता मेडल 
  • जनगणना 2026 : डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दिए सख्त निर्देश, 20 मई तक पूरा करें फील्ड कार्य
  • स्कूलों में बनेंगे बुक बैंक और डिजिटल लाइब्रेरी, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन के सख्त निर्देश
  • हर पात्र व्यक्ति को मिले आवास और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • नियमों की अनदेखी पर सख्त एक्शन, 04 अल्ट्रासाउंड सेंटरों के लाइसेंस निरस्त
  • उत्तराखंड : SSP ने किए 10 इंस्पेक्टर और 29 उपनिरीक्षकों के तबादले
  • चुनाव नतीजों के बाद बंगाल में हिंसा, तीन कार्यकर्ताओं की मौत, कई जगह तोड़फोड़
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.