उतरकाशी/यूके (कीर्ति निधि सजवाण): कोरोना महामारी के मद्देनजर देशभर में छात्रों की मांग पर देशभर में जेईई एंव neet परीक्षा स्थगित कराए जाने की मांग पर छात्रों के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवान के नेतृत्व में उत्तरकाशी हनुमान चौक में सोशल डिस्टेंस के तहत प्रदर्शन किया.
पूर्व विधायक ने सरकार के द्वारा जिस प्रकार से छात्रों पर इस करुणा काल में जेईई एंव नीट की परीक्षाओं को लेकर फरमान जारी किया वह कतई उचित नहीं है दूसरी ओर सड़क परिवहन बंद है ऐसे में परीक्षा में बैठना संभव नहीं है कोरोना संकट के दौरान सरकार की प्राथमिकता हमारे देश के हर नागरिक के स्वास्थ्य का ख्याल रखने की होनी चाहिए लेकिन भाजपा सरकार कोरोना संकट में जेईई एंव नीट की परीक्षाएं आयोजित करवा कर प्रदेश के छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य को संकट में डाल रही है इस दौरान नीट एंव जेईई की परीक्षाएं करवाने का फैसला छात्र शक्ति को मनोवैज्ञानिक दबाव में डालने के साथ-साथ उन्हें कोरोना संकट के चपेट में डालने का खतरा बढ़ रहा है.
इस कार्यक्रम के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़ भटवाड़ी कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह रावत शीशपाल पोखरियाल जितेन सिंह पवार कमल सिंह रावत शिवराज सिंह रावत दिगपाल सिंह कंवलजीत सिंह गुसाईं जिला पंचायत सदस्य मनीष राणा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Discussion about this post